I Love Muhammad Controversy in Bhilai: भिलाई तक पहुंचा ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर विवाद, नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, की ये मांग

Ads

I Love Muhammad Controversy in Bhilai: भिलाई तक पहुंचा 'आई लव मोहम्मद' का पोस्टर विवाद, नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, की ये मांग

I Love Muhammad Controversy in Bhilai | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • भिलाई में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन
  • गिरफ्तार युवाओं की रिहाई की मांग
  • राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

भिलाई: I Love Muhammad Controversy in Bhilai उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मुस्मिल युवकों पर ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर लगाए जाने को लेकर उपजा विवाद अब भिलाई तक पहुंच गया है। आज जुमे की नमाज के बाद ईदगाह मैदान में हजारों मुस्लिम हाथ में ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर लेकर पहुंचे।

I Love Muhammad Controversy in Bhilai अलग-अलग मस्जिदों से रैली की शक्ल में पहुंचे लोगों ने यूपी मे हुई कार्रवाई को गलत बताते हुए गिरफ्तार समाज के युवाओं को छोड़ने की मांग की। इस अवसर पर शहर के सभी मस्जिदों से पहुंचे प्रमुखों ने अपनी-अपनी बात रखी।

इधर भिलाई नगर जामा मस्जिद कमेटी के सदर आशिफ बेग ने एसडीएम भिलाई हितेश पिस्दा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। आशिफ बेग ने कहा कि संविधान ने अल्पसंख्यकों को भी समानता का अधिकार दिया है। साथ ही वे भी अपनी धार्मिक भावनाएं सार्वजनिक रूप से व्यक्त कर सकते हैं। ऐसे में अपनी धार्मिक भावना व्यक्त करने वाले युवाओं पर कार्रवाई होना गलत है। वही एसडीएम हितेश पिस्दा ने कहा कि मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है, प्रशासन जल्द ही यह ज्ञापन राष्ट्रपति तक भेजेगा।

यह प्रदर्शन क्यों हुआ?

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर लगाने वाले युवकों पर हुई कार्रवाई के विरोध में भिलाई में प्रदर्शन हुआ।

प्रदर्शनकारियों की क्या मांग थी?

प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार युवाओं की रिहाई की मांग की और कहा कि धार्मिक भावना व्यक्त करना अपराध नहीं है।

क्या यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा?

हाँ, जुमे की नमाज के बाद शांतिपूर्ण तरीके से रैली और ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया पूरी हुई।