15 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, मुस्लिम समाज के अनाथ लड़कियों का हुआ सामूहिक निकाह
Muslim society mass marriage : मुस्लिम समाज के 15 जोड़ों का लखीराम ऑटोरियम में शनिवार को सामूहिक निकाह हुआ। इनमें से अधिकांश....
Muslim society Mass marriage
बिलासपुर। Muslim society mass marriage : मुस्लिम समाज के 15 जोड़ों का लखीराम ऑटोरियम में शनिवार को सामूहिक निकाह हुआ। इनमें से अधिकांश बच्चियों के सिर से माता-पिता का साया छूट गया है। इन जोड़ों को नए जीवन में प्रवेश करने पर महापौर रामशरण यादव ने नकद राशि और उपहार देकर शुभकामनाएं दीं। इमाम अल मेहंदी ट्रस्ट कोलकाता के सहयोग से मोमीनीन ऑफ बिलासपुर ने सामूहिक निकाह का आयोजन किया था। 15 जोड़ों, रिश्तेदारों और मेहमानों के रहने और भोजन की व्यवस्था संस्था की ओर से गई थी।
Read more : बीजेपी विधायक के रिश्तेदार की दबंगई! एक व्यक्ति की कर दी गोली मारकर हत्या, इस नीयत से आधी रात घुसा था घर में
शनिवार सुबह से इन जोड़ों के सामूहिक निकाह की रस्म अदायगी शुरू हुई और दोपहर बाद निकाह संपन्न हुआ। मोमीनीन ऑफ बिलासपुर के प्रेसीडेंट जाकिर अली ने बताया कि जिन बच्चियों का निकाह कराया गया, वे सभी गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इन जोड़ों का रिश्ता चार-पांच साल पहले तय हुआ था। इनकी सगाई भी हो गई थी, लेकिन आर्थिक समस्या के कारण इनका निकाह नहीं हो पाया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सरताज अली ने बताया कि अधिकांश बच्चियों के माता-पिता का निधन हो चुका है। अलग-अलग राज्यों से 15 जोड़े सामूहिक निकाह के लिए तैयार हुए, जिनका पंजीयन कराने के बाद बिलासपुर के लखीराम ऑटोरियम में निकाह कराया गया।
Read more : बीजेपी कैसे बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी?, JP Nadda ने बताया ये गहरा राज
‘अन्य समाज को भी प्रेरणा लेनी चाहिए’
महापौर यादव ने कहा कि किसी गरीब परिवार की बेटी का घर बसाने से बड़ा पुण्य और कुछ नहीं है। मुस्लिम समाज ने यह सामूहिक निकाह आयोजित कर एक मिसाल कायम की है। इससे अन्य समाज को भी प्रेरणा लेते हुए ऐसे आयोजन करना चाहिए, ताकि किसी भी गरीब परिवार को अपनी बेटी की शादी करने के लिए आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े।
उपहार में एक लाख रुपए का सामान
संस्था की ओर से न सिर्फ गरीब बेटियों का निकाह नहीं कराया गया, बल्कि नवजीवन में प्रवेश करने पर उन्हें उपहार के रूप में आलमारी, कूलर, सोफा सेट, बर्तन, कपड़े, पलंग आदि मिलाकर करीब 1 लाख रुपए का सामान दिया गया, ताकि उन्हें घरेलू सामान के लिए जूझना न पड़े।

Facebook


