CG News: ननकीराम कंवर की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से हुई मुलाकात, कंवर बोले- मुझे कोरबा कलेक्टर को हटाने का आश्वासन मिला

Ads

ननकीराम कंवर की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से हुई मुलाकात, कंवर बोले- मुझे कोरबा कलेक्टर को हटाने का आश्वासन मिला, Nanki Ram Kanwar met the BJP state president

  •  
  • Publish Date - October 4, 2025 / 07:23 PM IST,
    Updated On - October 5, 2025 / 12:00 AM IST

रायपुरः CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। इस दौरान कंवर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उन्हें बुलाया था, इसलिए भाजपा कार्यालय आया था। BJP अध्यक्ष के मुलाकात के बाद मैं मान गया हूं। अध्यक्ष जी ने बोल दिया तो मैं धरना नहीं दूंगा। मुझे कोरबा कलेक्टर को हटाने का आश्वासन मिला है। पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि अगर कलेक्टर को एक हफ्ते से अधिक समय तक नहीं हटाया गया तो फिर अपनी अगली रणनीति बनाएंगे।

CG News: दरअसल, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि यदि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे रायपुर में धरने पर बैठेंगे। इसके लिए वो शुक्रवार देर शाम रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने धरने को लेकर रायपुर जिला प्रशासन को पत्र भी दिया था। शनिवार सुबह के 10.30 बजे से वो धरने पर बैठने वाले थे, लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया था। 

इन्हें भी पढ़ेंः-