PM Modi and Mirabai Chanu Video: पीएम मोदी ने पदक विजेताओं से की मुलाकात, मीराबाई चानू को अपने हाथों से खिलाया लड्डू, वीडियो हुआ वायरल

Ads

PM Modi and Mirabai Chanu Video: पीएम मोदी ने पदक विजेताओं से की मुलाकात, मीराबाई चानू को अपने हाथों से खिलाया लड्डू, वीडियो हुआ वायरल

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 11:54 AM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 11:55 AM IST

PM Modi and Mirabai Chanu Video: पीएम मोदी ने पदक विजेताओं से की मुलाकात, मीराबाई चानू को अपने हाथों से खिलाया लड्डू, वीडियो हुआ वायरल /image: X

HIGHLIGHTS
  • PM मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर Commonwealth Games 2026 के भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की
  • गोल्ड जीतने वाली मीराबाई चानू को PM मोदी ने अपने हाथों से लड्डू खिलाया
  • PM मोदी और मीराबाई चानू का यह खास पल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

नई दिल्ली। PM Modi and Mirabai Chanu Video: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के पदक विजेताओं से मुलाकात की। मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत की और उनके खेल से जुड़े अनुभवों को सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं और ये कई युवाओं को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। इस दौरान पीएम ने गोल्ड मैडल जीतने वाली मीराबाई चानू (Mirabai Chanu gold medal) को अपने हाथों से लड्डू भी खिलाया।

मोदी ने एक्स पर लिखा- राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के पदक विजेताओं (Commonwealth Games 2026 India medal winners) की मेज़बानी करके खुशी हुई। खेलों से जुड़े उनके अनुभवों को सुना। इनमें से हर एक ने अपने असाधारण प्रदर्शन से हमारे देश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी।

 

मीराबाई चानू को खियाया लड्डू (Mirabai Chanu viral video)

पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान, महिलाओं के 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली साइखोम मीराबाई चानू  (PM Modi and Mirabai Chanu Video) को लड्डू भी खिलाया। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पदक विजेता खिलाड़यों के मुलाकात की झलकियां है, जिसमें पीएम मीराबाई को लड्डू खिलाते नजर आ रहे है।

ये भी पढ़ें

PM मोदी ने मीराबाई चानू से कब मुलाकात की?

PM मोदी ने Commonwealth Games 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की।

मीराबाई चानू ने Commonwealth Games 2026 में कौन सा मेडल जीता?

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।

PM मोदी ने मीराबाई चानू को क्या खिलाया?

प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के दौरान मीराबाई चानू को अपने हाथों से लड्डू खिलाया।

क्या PM मोदी और मीराबाई चानू का वीडियो वायरल हो रहा है?

हां, मुलाकात के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।