छत्तीसगढ़ में इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण
Modified Date: August 26, 2023 / 08:42 pm IST
Published Date: August 26, 2023 8:42 pm IST

सुकमा (छत्तीसगढ़), 26 अगस्त (भाषा) नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दो नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सुकमा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली देवा और एर्रा ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि नक्सली देवा मिलिशिया प्लाटून का सदस्य है तथा नक्सली एर्रा मिलिशिया सदस्य है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों पर जिले में कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

भाषा सं संजीव संजीव अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में