CG Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ में मतदान के दौरान नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ फ़ायरिंग, सुरक्षा जवानों की जवाबी कार्रवाई

Naxalites opened fire during voting in Chhattisgarh: बंडा में मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग।

CG Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ में मतदान के दौरान नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ फ़ायरिंग, सुरक्षा जवानों की जवाबी कार्रवाई

Naxalites opened fire during voting in Chhattisgarh

Modified Date: November 7, 2023 / 11:52 am IST
Published Date: November 7, 2023 11:45 am IST

CG Assembly Election 2023 : रायपुर।  आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। 20 सीटों पर ये मतदान हो रहा है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

read more : Mohla-Manpur Elections 2023 : मोहला-मानपुर ब्लॉक के पारडी गांव के पोलिंग बूथ में मतदान रुका, सामने आई ये बड़ी वजह 

 

मतदान के दौरान नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ फ़ायरिंग

बंडा में मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग। कोंटा इलाके के बंडा मतदान केंद्र का ये पूरा मामला है। डीआरजी जवानों ने भी की नक्सलियों पर जवाबी कार्यवाही देखी गई। जवानों की जवाबी कार्यवाही के बाद नक्सली भागते हुए नजर आए। मौक़े पर मतदान फिर हूई शुरू मौक़े पर डीआरजी के जवान अलर्ट मोड पर आ गए है।

 

सुबह भी न​क्सलियों ने किया ब्लास्ट

बता दें कि सुबह टोंडामर्का इलाक़े में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट में CRPF कोबरा बटालियन का जवान घायल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अमुसार, जहां IED ब्लास्ट हुई है वहां मतदान दल के सुरक्षा में जवान लगे थे। फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

सोमवार को पखांजुर में भी ब्लास्ट

बता दें कि कल पखांजुर में भी नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट किया गया था। पखांजुर के छोटे बेठिया थाना के रेंगावही में ये घटना हुई थी। रेंगावहीं धान खरीदी केंद्र के पास पुलिया में ब्लास्ट की खबर आई थी। बताया जा रहा है क जवान सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों से वारदात को अंजाम दिया। इस ब्लास्ट में दो जवान और मतदान दल के एक कर्मचारी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई थी।

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years