Raipur Crime News: रायपुर में 6 लोगों की हत्या…लगातार हो रहे मर्डर ने उड़ाई पुलिस की नींद, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी कमिश्नरेट प्रणाली को लेकर कही थी ये बात
Raipur Crime News: रायपुर में 6 लोगों की हत्या...लगातार हो रहे मर्डर ने उड़ाई पुलिस की नींद, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी कमिश्नरेट प्रणाली को लेकर कही थी ये बात
Raipur Crime News: रायपुर में 6 लोगों की हत्या...लगातार हो रहे मर्डर ने उड़ाई पुलिस की नींद, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी कमिश्नरेट प्रणाली को लेकर कही थी ये बात /image: IBC24 File
- एक सप्ताह में 6 हत्या की वारदातों का दावा
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कमिश्नरेट व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
- गृहमंत्री विजय शर्मा से पूरे रायपुर जिले में कमिश्नरेट लागू करने की मांग
रायपुर। Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अब अपराध का गढ़ बनती जा रही है। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद बावजूद एक हफ्ते में यहां करीब 6 हत्या की वारदातें सामने आने के बाद शहर में कानून व्यवस्था पर कई बडे सवाल खड़े हो रहे है। हाल ही में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को लेकर सवाल उठाए थे। उनका कहना है कि अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए कमिश्नरेट को ज्यादा पावर देना जरूरी है, जबकि मौजूदा व्यवस्था के तहत, कमिश्नरेट में अफसर ज्यादा हैं, जवान कम है। सांसद ने पत्र लिखकर गृहमंत्री विजय शर्मा से पूरे रायपुर जिले में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते में रायपुर कमिश्नरेट के 3 और रायपुर ग्रामीण के 01 थानो में 06 हत्या की वारदातें सामने आई है जिनमें खमतराई थाना इलाके में 02 मुजगहन थाना इलाके में 01, अभनपुर थाना क्षेत्र में 01, सरस्वती नगर थाना में 01 और आमानाका थाना इलाके में 01 समेत 06 हत्या का मामला शामिल है।
प्रेमी ने की लिवइन पार्टनर की हत्या (Raipur Crime News Today)
अगर इन हत्याओं की सिलसिलेवार बात करें तो सबसे पहले रायपुर कमिश्नरेट के मुजगहन थाना इलाके में 01 जुलाई को लिवइन में रहने वाली कांकेर की आदिवासी छात्रा भारती नेताम की गला दबाकर हत्या की गई जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी मृतका को चरित्र शंका के चलते मारपीट करता था जिसके चलते उसकी गला दबाकर हत्या कर दी पुलिस ने मृतका के प्रेमी सावंत बघेल को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
चरित्र शंका पर पत्नी ने की पति की हत्या (Raipur Murder Case)
Raipur Crime News वहीं, दूसरी वारदात 04 जुलाई को रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के अभनपुर थाना इलाके में हुई जहां टोकरो गांव के एक तालाब में चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बरगढ़ (ओडिशा) निवासी परमेश्वर सिदार 30 साल के रूप में हुई गले पर चोट के निशान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू की तो खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी तिजियाबाई सिदार ने ही पति के द्वारा चरित्र शंका करने से परेशान होकर साथ ही घटना वाले दिन रात में देखा कि पति उसकी बेटी के साथ गलत हरकत कर रहा है जिसको देखकर पत्नी आगबबुला हो गई और पहनी हुई साड़ी के पल्लू से अपने पति का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और शव को तालाब किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपिया पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या (Chhattisgarh Crime News)
हत्या की तीसरी वारदात 05 जुलाई को रायपुर कमिश्नरेट के खमतराई थाना इलाके के WRS कॉलोनी में सामने आई है, जहां एक युवती का शव तालाब में तैरता मिला। जांच में जुटी पुलिस ने जांच शुरू की तो युवती की नंदनी जैन निवासी टिकरापारा इलाके के रूप में पहचान होने के बाद युवती के मोबाइल से खुलासा हुआ कि 04 साल से प्रेम संबंध रखने वाले प्रेमी करण तांडी ने अपनी ही प्रेमिका के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की और उसके शव को तालाब में फेंककर फरार हो गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रेमी करण मृतका के चरित्र पर संदेह करता था और घटना दिनांक को युवती से मिलने WRS कॉलोनी स्थित सोलापुरी माता मंदिर के पीछे पानी से भरे खेत के पास सुनसान इलाके में बुलाकर हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल खमतराई थाना पुलिस ने त्रिमूर्ति नगर, देवेंद्र नगर निवासी आरोपी करण तांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपसी रंजिश में युवक की हत्या (Raipur Latest News)
Raipur Crime News हत्या की चौथी वारदात 08 अगस्त को रायपुर कमिश्नरेट के सरस्वती नगर थाना इलाके में सामने आई, जहां आपसी रंजिश के चलते महेश धृतलहरे पर जानलेवा हमला किया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पूरे मामले में पाया कि 07-08 अगस्त की दरम्यानी रात को सतनामी पारा कोटा में आपसी विवाद को लेकर तुषार महिधर उर्फ बाउ और सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका द्वारा मृतक महेश धृतलहरे की हत्या करने की नियत से राड और डंडों से जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान महेश की मौत हो गई। जिसके बाद हरकत में आई सरस्वती नगर थाना पुलिस ने आरोपी तुषार महिधर उर्फ बाउ और सुरेन्द्र मधुकर उर्फ पोका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रावाभाठा में मिली थी युवक की लाश
Raipur Murder Case वहीं, हत्या की पांचवी वारदात 08 अगस्त को ही खमतराई थाना इलाके में सामने आई जहां रावाभाठा स्थित बांधा मैदान में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 22–23 वर्षीय पवन टंड़न के रूप की है। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक पवन टंडन 5 अगस्त से लापता था और करीब चार दिनों से घर नहीं लौटा था। जिसकी परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच रावाभाठा के बांधा मैदान में कंक्रीट कल्वर्ट और पानी के पाइप के पास शव मिलने की जानकारी सामने आई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को पाइप के अंदर छिपाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी है, वही खमतराई थाना पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है और पूरे मामले का जल्द खुलासा करेगी।
रेल्वे पटरी के पास मिली युवक की लाश
Raipur Murder Case इसके अलावा हत्या की छटवी वारदात 08 अगस्त शनिवार को ही रायपुर कमिश्नरेट के आमानाका थाना इलाके में सामने आई है जहां रेल्वे पटरी के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर कई चोट के निशान दिखने से हत्या की आशंका ज्यादा लग रही है लेकिन पुलिस पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहने की बात कर रही है। फिलहाल आमानाका थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात युवक की पहचान में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Ration News Today: अब राशन के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, छत्तीसगढ़ में एटीएम से निकलेंगे चावल, रायपुर सहित इन जिलों में शुरू हुई सुविधा, जानें पूरी प्रक्रिया
- All Schools Closed On Monday: सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान….प्रशासन ने जारी किया आदेश, इसलिए लिया गया बड़ा फैसला, जानें
- UP BJP New List: भाजपा ने क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, किन नेताओं को मिली कौन-सी जिम्मेदारी? यहां देखें पूरी लिस्ट

Facebook


