Reported By: Rajesh Mishra
,CG News. Image Source- IBC24
रायपुर। CG Congress Niyukati: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ राज्य के अलग-अलग जिलों में ओबीसी कांग्रेस के लिए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। जारी सूची के अनुसार लक्ष्मण सेन को रायपुर जिला शहर ओबीसी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि मुकेश साहू को रायपुर जिला ग्रामीण ओबीसी कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं धमतरी शहर में प्रमोद सिन्हा और धमतरी ग्रामीण में लखेश्वर साहू को जिम्मेदारी दी गई है।