Gas Price Today: लो महंगा हो गया गैस, पीएम मोदी के ऐलान के बाद पहली बार बढ़ी कीमतें, जानिए कितने रुपए करने होंगे भुगतान
Natural Gas Price Hike Today: लो महंगा हो गया गैस, पीएम मोदी के ऐलान के बाद पहली बार बढ़ी कीमतें, जानिए कितने रुपए करने होंगे भुगतान

Natural Gas Price Hike Today: लो महंगा हो गया गैस, पीएम मोदी के ऐलान के बाद पहली बार बढ़ी कीमतें, जानिए कितने रुपए करने होंगे भुगतान | Image: AI Generated
- मुंबई महानगर क्षेत्र में CNG की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ी
- ऑटो-रिक्शा यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज की
- वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया तनाव के चलते गैस खरीद महंगी हुई
मुंबई: Natural Gas Price Hike Today पेट्रोल-डीजल की किल्लत अब वैश्विक संकट बनने लगा है। दुनिया के कई देशों के पास महज 1 महीने का भी स्टॉक नहीं है। ऐसे में कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में तो लॉकडाउन जैसे हालत बन चुके हैं, यहां सरकार ने वर्क फ्रॉम होम पैटर्न लागू करना शुरू कर दिया है। वहीं, भारत सरकार ने भी लोगों से ईंधन की खपत कम करने की अपील की है। इस बीच महानगर गैस ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।
2 रुपए प्रति किलो महंगा हुआ गैस
Natural Gas Price Hike Today आज जारी रेट के अनुसार मुंबई महानगर क्षेत्र में सीएनजी की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। नए रेट के अनुसार अब मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत MMR में सीएनजी की कीमत 84 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि इससे पहले सीएनजी की कीमत 82 रुपए प्रति किलोग्राम थी। बता दें कि महानगर गैस ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट और बाजार परिस्थितियों के चलते सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से गैस की बढ़ती वैश्विक कीमतों और पश्चिम एशिया में अशांति से जुड़े करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण हुई है।
गैस खरीद की लागत में वृद्धि
एक बयान में कंपनी ने कहा, “ग्लोबल एनर्जी सप्लाई चेन को प्रभावित करने वाली भू-राजनीतिक बाधाओं, साथ ही गैस के महंगे सोर्सेज पर बढ़ती निर्भरता, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और कुल मिलाकर रुपए में गिरावट के कारण, गैस खरीद की लागत में काफी वृद्धि हुई है।” वहीं, दूसरी ओर CNG महंगी होने के कारण ऑटो-रिक्शा यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। इन यूनियनों का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से ड्राइवरों की इनकम प्रभावित हो रही है। ऑटो यूनियनों ने बेस किराए में कम से कम ₹1 बढ़ोतरी की मांग रखी है।
84 प्रति किलोग्राम की नई दर
MGL ने कहा कि CNG, पेट्रोल और डीजल के मुकाबले अब भी किफायती बनी हुई है। MGL के एक अधिकारी के अनुसार, "₹84 प्रति किलोग्राम की नई दर के बावजूद, मौजूदा रेट पर CNG अभी भी पेट्रोल के मुकाबले 44% और डीजल के मुकाबले 7% की बचत का ऑप्शन है।"
पीएम मोदी ने की थी देशवासियों से अपील
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ऊर्जा संकट की गंभीरता को समझते हुए कुछ कड़े कदम उठाने और आदतों में बदलाव करने का आग्रह किया है। उन्होंने नागरिकों से पेट्रोल-डीजल को सावधानी से खर्च करने और बर्बादी रोकने की अपील की है। पीएम ने गैर-जरूरी सोने की खरीदारी टालने और खाद्य तेल (Edible Oil) के इस्तेमाल में भी कटौती करने की सलाह दी है। इन बयानों से बाजार में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगर संकट बढ़ा, तो सरकार भविष्य में मांग को नियंत्रित करने के लिए कुछ कड़े फैसले ले सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- RCB vs KKR Highlights: रायपुर में गरजा कोहली का बल्ला, जड़ा IPL करियर का 9वां शतक, RCB ने इतने विकेट से कोलकाता को दी मात
- ran Statement on India: ईरान के इस मंत्री ने खोली अमेरिका की पोल? इशारों-इशारों में कह दी ये बड़ी बात, होर्मुज पर भी दिया बड़ा बयान
- Vande Bharat: प्रतीक यादव का हुआ निधन, अखिलेश यादव के भाई की मौत पर सस्पेंस, क्या विसरा रिपोर्ट में होगा चौंकाने वाला मामला?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई समेत MMR क्षेत्र में CNG की नई कीमत 84 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Natural Gas Price Hike Today: Modi Govt Increase CNG Price Rs 2 Per KG
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm