CG News: ‘उन्हें एक बार आदेश पढ़ लेना चाहिए’, 130वें संशोधन विधेयक पर पीसीसी दीपक बैज ने गृहमंत्री शाह पर साधा निशाना

Ads

Deepak Baij on Amit Shah: 'उन्हें एक बार आदेश पढ़ लेना चाहिए', 130वें संशोधन विधेयक पर पीसीसी दीपक बैज ने गृहमंत्री शाह पर साधा निशाना

  •  
  • Publish Date - August 25, 2025 / 05:21 PM IST,
    Updated On - August 25, 2025 / 05:21 PM IST

Deepak Baij on Amit Shah | Photo Credit: ANI

HIGHLIGHTS
  • अमित शाह ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक का किया समर्थन
  • दीपक बैज ने कहा – यह विपक्ष को डराने की रणनीति
  • विधेयक में 30 दिन से अधिक हिरासत पर मंत्री/PM/CM को पद छोड़ना होगा

रायपुर: Deepak Baij on Amit Shah गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को 130वें संविधान संशोधन विधेयक को पेश करने का जोरदार समर्थन किया, जिसमें पांच साल से अधिक की जेल की सजा वाले अपराधों के लिए 30 दिनों से अधिक की जेल की सजा होने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने का प्रावधान है। अब विपक्ष इस बिल का विरोध कर रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस बिल को लेकर कहा कि ‘उन्हें एक बार आदेश पढ़ लेना चाहिए।’

Deepak Baij on Amit Shah कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, “उन्हें एक बार आदेश पढ़ लेना चाहिए। सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भाजपा बैकफुट पर आ गई। सलवा जुडूम के मामले में, यह स्पष्ट है कि सलवा जुडूम एक जन आंदोलन था और भाजपा सरकार ने बिना प्रशिक्षण के वहाँ के युवाओं को एके-47 जैसे हथियार थमा दिए थे। अदालत ने इसे अनुचित माना है।”

Read More: Raipur Murder News: रायपुर में अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, महिला ने पति और देवर के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, तीनों आरोपी गिरफ्तार

130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर उन्होंने कहा, “यह विपक्षी नेताओं को डराने, उन्हें ईडी, आयकर और सीबीआई के ज़रिए जेल भेजने के लिए है।”

आपको बता दें कि केंद्र ने 20 अगस्त को संविधान (130वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में पेश किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री या किसी भी मंत्री को गिरफ्तारी या 30 दिन तक हिरासत में रहने पर पद छोड़ना होगा। शर्त यह है कि जिस अपराध के लिए हिरासत या गिरफ्तारी हुई है, उसमें 5 साल या ज्यादा की सजा का प्रावधान हो। विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।

130वां संविधान संशोधन विधेयक क्या है?

यह विधेयक कहता है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई भी मंत्री अगर 5 साल से अधिक की सजा वाले अपराध में 30 दिन से ज्यादा हिरासत में रहता है, तो उसे पद छोड़ना होगा।

विपक्ष इसका विरोध क्यों कर रहा है?

विपक्ष का आरोप है कि इस बिल का इस्तेमाल ईडी, आयकर और सीबीआई के जरिए विपक्षी नेताओं को फंसाने और डराने के लिए किया जाएगा।

दीपक बैज ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि भाजपा बैकफुट पर है और गृहमंत्री को आदेश दोबारा पढ़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने सलवा जुडूम मामले में भाजपा सरकार की भूमिका को भी कटघरे में खड़ा किया।