कानून के लंबे हाथ से अब तक दूर है ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर हथौड़े से हमला करने वाला, पुलिस दे रही तलाशी अभियान की दुहाई

Ads

कानून के लंबे हाथ से अब तक दूर है ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर हमला करने वाला! Police Not Yet Arrested Accused of SBI kiosk Operator Attack

  •  
  • Publish Date - August 26, 2022 / 09:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

Robbery in SBI Service Center: Accused is absconding after attacking in broad daylight. Incidents happening in Fafadih, Raipur

रायपुरः SBI kiosk Operator Attack राजधानी के फाफाडीह चौक इलाके में दिनदहाड़े हथौड़ा मारकर हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। सीसीटीवी फुटेज हाथ में होने के बाद भी तीन दिनों से पुलिस सिर्फ जांच और तलाशी अभियान की दुहाई दे रही है। लेकिन हथौड़े वाला हमलावर अब तक उसकी गिरफ्त से बाहर है।

Read More: चुनाव आते ही याद आ जाते हैं राममंदिर, मथुरा विवाद और रामपथ गमन, यहां नेता प्रतिपक्ष ने साधा भाजपा पर निशाना

SBI kiosk Operator Attack आपको बता दें कि दो दिन पहले ये दिल दहला देनी वाली घटना रायपुर के फाफाडीह इलाके में स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में हुई थी। पहले उसने कुछ काम कराया, फिर अचानक अपने थैले से हथौड़ा निकाला और सामने बैठे संचालक याला प्रकाश के सिर पर बेरहमी से हमला कर दिया। संचालक के लहूलुहान होकर गिरते ही लुटेरे ने काउंटर से रकम साफ कर दिया। कारोबारी की हालत अस्पताल में अब भी गंभीर है।

Read More: ऑनलाइन वर-वधु चुनने से पहले कर लें ये जांच, हो सकते हैं ठगी का शिकार, महिला ने ऐंठ लिए 25 लाख

उधर गुस्साए फाफाडीह चौक के स्थानीय कारोबारियो ने गंज थाने में एक ज्ञापन भी सौंपा है। लेकिन पुलिस सिर्फ जांच की दुहाई दे रही है। हथौड़ा मारकर लूट का ये पैटर्न डराने वाला है और पहली बार राजधानी रायपुर में इस तरह की कोई घटना हुई है।

Read More: अमेरिका: टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी महिलाओं पर हमला करने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार