Swara Bhasker Controversy : स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर उठाए सवाल! ‘क्या इज्जत बचाने के लिए खुदकुशी ही रास्ता?’ बयान पर मचा बवाल
फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर के ताजा बयान ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने इस दृश्य पर सवाल उठाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर बहस तेज हो गई।
- 'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर ने फिर उठाए सवाल
- बयान के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई तीखी बहस
- 2018 में भी फिल्म के जौहर सीन का विरोध कर चुकी हैं स्वरा
एंटरटेनमेंट डेस्क : Swara Bhasker Controversy : साल 2018 में आई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन को लेकर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने फिल्म के इस सीन पर तीखा बयान दिया, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं और लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
बलात्कार पीड़ितों को गलत संदेश देता है जौहर के दृश्य
स्वरा भास्कर ने जौहर के दृश्य पर अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सीन बलात्कार पीड़ितों को गलत संदेश देता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अपनी इज्जत बचाने के लिए खुदकुशी कर लेना ही एकमात्र विकल्प है और क्या ऐसी कहानियों से पीड़ितों को यह मैसेज मिलता है कि उन्हें जीने का अधिकार नहीं है?
सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया तना
इसके अलावा, सीन में दिखाई गई गर्भवती महिला का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे सामाजिक रूप से बेहद संवेदनशील और समस्याग्रस्त बताया। Swara Bhaskar News स्वरा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर इतिहास और उस दौर की परिस्थितियों सेक्स स्लेव बनने से बचने की विवशता को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और उनके विचार को बेहद निराशाजनक करार दिया।
2018 में लेटर लिखकर किया था विरोध
गौरतलब है कि 2018 में फिल्म रिलीज़ के दौरान भी स्वरा ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखकर इस सीन का विरोध किया था। अब बरसों बाद दोबारा दिए गए इस बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है, जहाँ एक तरफ स्वरा इसे महिलाओं के अधिकारों के नजरिए से देख रही हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग इसे ऐतिहासिक संदर्भों को गलत तरीके से पेश करने का प्रयास बताकर उनका कड़ा विरोध कर रहे हैं।
Swara Bhaskar speaks about her letter to filmmaker Sanjay Leela Bhansali on the scene of Jauhar in the movie Padmavat pic.twitter.com/6X4Z0SvFtC
— Yeshi Seli (@YeshiSeli) August 31, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- School College Closed: कल से दो दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, आंगनबाड़ियों में भी छुट्टी की ऐलान, इस वजह से कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- Jashpur Tobacco Murder : सिर्फ तंबाकू मांगने पर भड़का शख्स! 22 साल के युवक के सिर पर दे मारी लोहे की रॉड, फिर जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देगा
- Indore Influencer Birthday On Road : बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी! कार रोककर काटा केक, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया सबक

Facebook


