UCC law in Chhattisgarh. Image Source- IBC24 Archive
भोपालः UCC law in Chhattisgarh एक तरफ छत्तीसगढ़ SIR में 25 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से कट रहे हैं जिसपर बीजेपी का दावा है कि साबित हो रहा है कि वनांचल में बाहरी लोगों ने आकर बसाहट में जगह बनाई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने देश में मुस्लिमों के लिए अलग से किसी भी कानून की जरूरत को खारिज करते हुए मांग की कि देश में जल्द से जल्द एक देश-एक कानून हो जाना चाहिए। बीजेपी नेता और सरकार ने मांग का खुले स्वर में समर्थन किया है, चूंकि मुद्दा मुस्लिम वर्ग से जुड़ा है सो कांग्रेस ने फौरन विरोध कर मंशा पर सवाल उठा दिया है। सवाल ये कि अभी इस तरह की मांग क्यों?
UCC law in Chhattisgarh छग वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज कह रहे हैं कि भारत में 2 तरह के कानून नहीं चलने चाहिए, देश में एक कानून हो, मुस्लिमों के लिए अलग कानून ना हो। जाहिर है इस बयान पर बीजेपी ने खुलकर डॉ सलीम की बात का समर्थन किया। बीजेपी ने डॉ सलीम की बात का समर्थन किया है तो कांग्रेस ने डॉ राज के बयान के मक्सद और जरूरत पर सवाल उठा दिए।
डॉ. सलीम राज के बयान पर पलटवार करते हुए PCC चीफ दीपक बैज ने उन्हें बीजेपी का मोहरा बताया। वैसे डॉ. सलीम राज ने कोई नई बात नहीं की है और ना ही इस एक देश-एक कानून पर दोनों पक्षों के रिएक्शन पहली बार आए हैं। फिलहाल सवाल ये है कि भला उन्हें ये बयान क्यों देना पड़ा? क्या ये सुर्खियों में बने रहने का तरीका है, या मौजूदा दौर में इस मांग पर बहस जरूरी है?