CG Panchayat Election 2025: ‘दबाव डालकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को उठाने की तैयारी में भाजपा’.. कांग्रेस ने इस नेता ने किया दावा, पंचायत चुनाव खत्म होते ही सियासत शुरू
‘दबाव डालकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को उठाने की तैयारी में भाजपा’. Politics started as soon as Panchayat elections ended, BJP and Congress claimed their respective victories

MP Politics News/Image Source-IBC24 Archive
- छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025 में कुल तीन चरणों में मतदान हुआ
- इस चुनाव में कुल 1,75,258 पदों के लिए वोटिंग हुई
रायपुरः CG Panchayat Election 2025 छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खत्म हो गया है। रविवार को तीसरे और अंतिम चरण के तहत प्रदेश के 50 विकासखंडों में वोट डाले गए। मतदान खत्म होने के साथ ही प्रदेश में जीत-हार को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत का दावा किया है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद ने कहा कि पहले और दूसरे चरण की तरह तीसरे चरण में भी हमारे साथी ज्यादा जीते हैं। हार को छुपाने के लिए भाजपा ने पुलिस और कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। 22 से 23 जिलों में हमारे अध्यक्ष बन रहे हैं। दबाव डालकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को उठाने की तैयारी हैं।
CG Panchayat Election 2025 इससे पहले पंचायत चुनावों के संयोजक सौरभ सिंह ने कहा है कि हमें बहुमत मिला है। हर जिले में हमारे ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जिला पंचायतों में होंगे। सौरभ सिंह ने दावा किया कि तीसरे चरण में 147 से सीटों में वोटिंग हुई थी, जिसमें 143 सीटों की जानकारी भाजपा के पास आई है। इसमें 103 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत के सदस्य चुनकर आए हैं। लगभग सभी जिला पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे।
बता दें कि पूरे राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत तीन चरणों मंे जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पंचायत सदस्य के 2 हजार 973, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11 हजार 671 एवं वार्ड (पंच) के 1 लाख 60 हजार 161 सहित कुल 1 लाख 75 हजार 258 पदों के लिए वोटिंग हो चुकी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में कुल तीन चरणों में मतदान हुआ।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Politics started as soon as Panchayat elections ended, BJP and Congress claimed their respective victories
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm