BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG PPT Entrance Exam 2024: 23 जून को होगा पीपीटी एंट्रेस एग्जाम, व्यापम ने जारी किया प्रवेश पत्र, छात्र ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

CG PPT Entrance Exam 2024: व्यापमं की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए पीपीटी परीक्षा का आयोजन 32 जिला मुख्यालयों में होगा।

CG PPT Entrance Exam 2024

CG PPT Entrance Exam 2024

karan nepali
Published: 18 Jun 2024 | 7:03 amModified: 18 Jun 2024 | 7:03 am

रायपुर : CG PPT Entrance Exam 2024: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा की तयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापमं ने PPT परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। व्यापमं की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए पीपीटी परीक्षा का आयोजन 32 जिला मुख्यालयों में होगा। यह परीक्षा 23 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए छात्रों का प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपनी प्रोफाइल में जाकर प्रवेश पत्र 17 जून से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी प्रवेश पत्र व्यापमं की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in और https://vyapamaar.cgstate.gov.in/ एवं चिप्स की वेबसाइट http://cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक में से किसी भी लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जा सकते हैं। अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Mann Ki Baat 2024: फिर शुरू होगा 'मन की बात' कार्यक्रम, इस दिन जनता से अपने विचार साझा करेंगे पीएम मोदी 

छात्रों के मोबाइल में भेजा जाएगा URL

CG PPT Entrance Exam 2024:  अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से एक संक्षिप्त यूआरएल भी भेजा जाएगा। अभ्यर्थी इस यूआरएल को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। व्यापमं के मुताबिक, परीक्षा दिवस को सभी परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना है। उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने के लिये अनुमति दी जा सके।

व्यापम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

CG PPT Entrance Exam 2024:  किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट अवश्य निकालें। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में जायें। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जाएं।

यह भी पढ़ें : Vishnudeo Sai Cabinet Meeting: अचार संहिता के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक कल, कई विभागों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा 

परीक्षा केंद्र में जरुरी होंगे ये कागज

CG PPT Entrance Exam 2024:  परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आईडी प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड /पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: PPT entrance exam will be held on 23 June, Vyapam has released the admit card, students can download it like this

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm