Raipur South By-Election: टिकट नहीं मिलने के बाद एक और कांग्रेस नेता का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बात
Raipur South By-Election: टिकट नहीं मिलने के बाद एक और कांग्रेस नेता का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बात

Congress Candidate List For Nagar Palika Chunav 2025/ Image Credit: IBC24 File Photo
रायपुर: Raipur South By-Election छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। जिसके बाद अब बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने है। बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का पहले ही ऐलान कर दिया था, लेकिन हाल ही में कल यानी मंगलवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। जहां एक तरफ बीजेपी ने सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने युवा नेता आकाश यादव पर दांव खेला है। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है।
Raipur South By-Election दरअसल, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा है कि 'न पाने की चिंता ने खोने का डर है, जिंदगी का सफर अब सुहाना सफर है।'
आपको बता दें कि रायपुर दक्षिण में उपचुनाव के लिए कांग्रेस से दो दावेदारों का नाम चल रहा था। पहले नंबर पर प्रमोद दुबे तो दूसरे नंबर पर युवा नेता आकाश शर्मा का। लेकिन कल पार्टी ने युवा नेता आकाश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।
नाम के ऐलान से पहले ये नेता कर चुके थे नामांकन
बता दें कि कांग्रेस ने नामों को ऐलान नहीं किया था। लेकिन इससे पहले कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी पर भरोसा जताते हुए नामांकल दाखिल किया था। पहले प्रमोद दुबे ने नामांकन भरा था, जिसके बाद कन्हैया अग्रवाल ने नांमाकन दाखिल किया था। लेकिन उम्मीदवार की लिस्ट जारी होने के बाद दोनों नेताओं का नाम शामिल नहीं था। पार्टी ने युवा नेता आकाश शर्मा को टिकट दे दिया।
क्यों हो रहे हैं उपचुनाव
छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट ब्रजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। ब्रजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है जबकि रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित होगा।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Pramod Dubey posted on social media
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am