CG: ‘एक बार संबंध बना लो…बोर्ड परीक्षा पास करवा दूंगा’, 12वीं की छात्रा से प्रिंसिपल ने की गंदी बात

Ads

Principal offered to physical relationship with girl student: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंद्रमेढा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य की एक करतूत ने जिले के शिक्षा विभाग को ही शर्मसार कर दिया है।

  •  
  • Publish Date - March 23, 2022 / 07:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

12th students

सूरजपुर। Principal offered to physical relationship with girl student: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंद्रमेढा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य की एक करतूत ने जिले के शिक्षा विभाग को ही शर्मसार कर दिया है। इस स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ चेंद्रा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है, शिकायत में कहा गया है कि स्कूल का प्राचार्य अरुण पांडे जनवरी में बारहवीं के प्रैक्टिकल परीक्षा के समय से उसे प्रताड़ित कर रहा है और बोर्ड की परीक्षा में पास कराने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में गिरी भारतीय मिसाइल की घटना में कौन दोषी? IAF की जांच में हुआ खुलासा

Principal offered to physical relationship with girl student: छात्रा की शिकायत के मुताबिक प्रभारी प्राचार्य लगातार फोन पर उसे परीक्षा में पास कराने का ऑफर देकर बुलाने की कोशिश कर रहा था, ऐसे में छात्रा बुरी तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित हुई है। इसके कारण पीड़ित छात्रा ने परीक्षा ही नहीं देना उचित समझा, जब छात्रा के परिजनों ने परीक्षा नहीं देने की बात पूछी तब पीड़िता ने प्रताड़ना की दास्तां बता दी, जिसके बाद परिजनों ने पीड़िता को चेंद्रा पुलिस चौकी लेकर पहुंचे और 17 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें:पाक जिम्मेदार परमाणु शक्ति लेकिन हमला होने पर पूरी ताकत से जवाब देगा :राष्ट्रपति अल्वी

वहीं इस मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है, पीड़िता द्वारा पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने अब तक आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार नहीं किया है। मामले में जिले के एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने बताया कि आरोपी प्राचार्य के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।