CGPSC PCS Result: जारी हुआ PSC 2024 का परीक्षा परिणाम, देवेश प्रसाद साहू ने किया टॉप, अभ्यर्थी ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
CGPSC PCS Result: जारी हुआ PSC 2024 का परीक्षा परिणाम, देवेश प्रसाद साहू ने किया टॉप, अभ्यर्थी ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
(CGPSC PCS Result, Image Credit: CGPSC)
- CGPSC PCS Result 2024 में देवेश प्रसाद साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया
- टॉप-10 सूची में दो लड़कियों ने जगह बनाई
- 246 पदों के लिए 643 उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हुए
रायपुर: CGPSC PCS Result छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें देवेश प्रसाद साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष की परीक्षा में टॉप-10 सूची में दो लड़कियों ने जगह बनाई, जबकि अन्य स्थानों पर लड़कों का दबदबा रहा। परीक्षार्थी psc.cg.gov पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CGPSC PCS Result
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मार्च माह में PCS प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था जिसमें 3737 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा के आधार पर 643 उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया, जिनके इंटरव्यू 20 नवंबर 2025 तक पूर्ण किए गए हैं।
246 रिक्त पदों पर नियुक्तियां
सीजी पीसीएस भर्ती के जरिये कुल 246 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सामान्य तौर पर चयन प्रक्रिया के तहत जिस भी पद पर भर्ती होनी होती है, उसके मुकाबले तीन गुना अधिक उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
- Shaheed Ashish Sharma: ‘हमें बेटे पर गर्व है, लेकिन…,’ नक्सली मुठभेड़ में शहीद आशीष शर्मा के चाचा का बड़ा बयान, फूट-फूटकर रोए परिजन और पूरा गांव, देखें वीडियो
- Teacher Punishes Students: स्टूडेंट को 100 उठक-बैठक करवाने वाले स्कूल में एक और बड़ा कांड, सिर्फ इस बात के लिए छात्रों को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा

Facebook


