CG Teacher Latest News: शिक्षक भर्ती को लेकर साय सरकार का बड़ा फैसला, इन अभ्यर्थियों को मिलेगी डीएड-टीईटी की अनिवार्यता से छूट, आदेश जारी

शिक्षक भर्ती को लेकर साय सरकार का बड़ा फैसला, इन अभ्यर्थियों को डीएड-टीईटी की मिलेगी अनिवार्यता से छूट, PVTG candidates Exemption in DED and TET in CG Teacher Recruitment

CG Teacher Latest News: शिक्षक भर्ती को लेकर साय सरकार का बड़ा फैसला, इन अभ्यर्थियों को मिलेगी डीएड-टीईटी की अनिवार्यता से छूट, आदेश जारी

CG Teacher Latest News

Modified Date: August 3, 2026 / 11:55 pm IST
Published Date: August 3, 2026 11:01 pm IST

रायपुर। CG Teacher Latest News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (पीवीटीजी) के युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लिया है। राज्य में होने वाली 5000 सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में पीवीटीजी वर्ग के अभ्यर्थियों को डीएड (डी.एल.एड.) और टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता से छूट दी जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना और शिक्षा व्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

CG Teacher Latest News: मुख्यमंत्री के इस फैसले से पीवीटीजी समुदाय के उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जो डीएड और टीईटी की अनिवार्यता के कारण अब तक भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे थे। सरकार का मानना है कि इस कदम से दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को सरकारी सेवा में आने का बेहतर अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस निर्णय से विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के युवाओं में रोजगार को लेकर नई उम्मीद जगी है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।