CG Crime News: दामाद ने अपने ही ससुर को उतारा मौत के घाट, भाड़े के गुंडे बुलाकर दिया वारदात को अंजाम, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

दामाद ने अपने ही ससुर को उतारा मौत के घाट, भाड़े के गुंडे बुलाकर दिया वारदात को अंजाम, Son-in-law killed his own father-in-law

CG Crime News: दामाद ने अपने ही ससुर को उतारा मौत के घाट, भाड़े के गुंडे बुलाकर दिया वारदात को अंजाम, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Modified Date: September 17, 2026 / 09:50 pm IST
Published Date: September 17, 2026 9:50 pm IST

अंबिकापुरः CG Crime News छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में पारिवारिक विवाद के चलते एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। पारिवारिक विवाद के चलते बुजुर्ग के दमाद ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके लिए आरोपी ने 5 लाख रुपए में सुपारी दी थी। पुलिस ने मामले में दामाद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

CG Crime News पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर की सुबह करीब 10.15 बजे तीन युवक रसूलपुर निवासी वसीरुद्दीन सिद्दीकी के घर पहुंचे। उन्होंने किराए का मकान देखने की बात कही। बातचीत के दौरान तीनों ने अचानक वसीरुद्दीन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच में पुलिस को पता चला कि यह हमला अचानक हुए विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि कथित तौर पर पूर्व नियोजित साजिश थी। मृतक की बेटी का अपने पति मोहम्मद नाजिम शबा के साथ तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, इसी पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के चलते नाजिम ने हत्या की साजिश रची और पांच लाख रुपये में सौदा तय किया।

पुलिस के मुताबिक, नाजिम ने झारखंड के चैनपुर-पलामू से कंचन कुमार समेत अन्य आरोपियों को अंबिकापुर बुलाया। इसके बाद तकिया इलाके में गुड्डू उर्फ नेजारुद्दीन के किराए के कमरे में बैठकर हत्या की योजना बनाई गई। वारदात के दिन तीन आरोपी मोटरसाइकिल से रसूलपुर पहुंचे और मकान देखने के बहाने घर में दाखिल होकर वसीरुद्दीन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाजिम शबा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद कंचन कुमार और नेजारुद्दीन उर्फ गुड्डू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े और बस टिकट बरामद किए हैं। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।