Raigarh Medical College Suicide News: हत्या या फिर कुछ और….इस अस्पताल में बाथरूम के बाहर लटकी मिली मरीज की लाश, मचा हड़कंप

Raigarh Medical College Suicide News: हत्या या फिर कुछ और....मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बाथरूम के बाहर लटकी मिली मरीज की लाश, मचा हड़कंप

Raigarh Medical College Suicide News: हत्या या फिर कुछ और….इस अस्पताल में बाथरूम के बाहर लटकी मिली मरीज की लाश, मचा हड़कंप

Raigarh Medical College Suicide News: हत्या या फिर कुछ और....मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बाथरूम के बाहर लटकी मिली मरीज की लाश, मचा हड़कंप /image: Social Media

Modified Date: August 11, 2026 / 02:37 pm IST
Published Date: August 11, 2026 2:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 55 वर्षीय मरीज की मौत का मामला सामने आया है
  • अस्पताल के गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर शव मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया
  • चक्रधर नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है; मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

रायगढ़। Raigarh Medical College Suicide News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चक्रधर नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाथरूम की जाली में लगाई फांसी (Raigarh News)

Raigarh Medical College Suicide News मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है, जहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीलिया से पीड़ित 55 वर्षीय मरीज नारद लहरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ के भिखामपुरा गांव का रहने वाला था। उसकी लाश गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर फंदे पर लटकती मिली है। मृतक ने अपने ही अपनी ही पैंट से बाथरूम की जाली में फांसी लगाई है।

Raigarh Medical College Suicide News अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि उस मरीज ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.