Raigarh Wife Murdered Husband News: नहीं सह पाई इस बात का दर्द.. अपने ही हाथों उजाड़ लिया अपना सुहाग, छत्तीसगढ़ के इस जिले में पति की हत्यारी बीवी गिरफ्तार

Ads

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपने दो नाबालिग बेटों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला उजागर हो गया।

Raigarh Wife Murdered Husband News || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • पत्नी ने हत्या की साजिश।
  • बच्चों से कटवाई कलाई की नस।
  • पुलिस पूछताछ में खुला राज।

रायगढ़: जिले में घरेलू विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। यहां एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी और इस वारदात में अपने दो नाबालिग बच्चों को भी शामिल कर लिया। हत्या के बाद पूरे मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई। (Raigarh Wife Murdered Husband News) पुलिस ने आरोपी महिला और दोनों अपचारी बालकों को हिरासत में ले लिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Blind Murder Case Raigarh: पुलिस को हुआ शक तो शुरू हुई सख्ती से पूछताछ

मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल गांव का है। यहां 50 वर्षीय गणपत लाल भगत का शव घर के बंद कमरे में मिला था। शव के गले पर दबाने के निशान थे, जबकि कलाई की नस भी कटी हुई थी। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान मृतक की पत्नी के बयान बार-बार बदलने लगे। इससे पुलिस को शक हुआ। जब महिला से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Raigarh Breaking Crime News: बताया किस वजह से उजाड़ा अपना सुहाग

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। (Raigarh Wife Murdered Husband News) घटना वाले दिन भी उसने बच्चों के साथ मारपीट की, जिससे गुस्से में आकर उसने पति का गला घोंटकर हत्या कर दी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

Raigarh police latest action: आत्महत्या दिखाने की कोशिश

हत्या के बाद घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए महिला ने अपने 11 साल और 13 साल के दोनों बेटों से ब्लेड के जरिए उनके पिता की कलाई की नस कटवा दी, ताकि पुलिस को यह मामला आत्महत्या लगे। महिला के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों नाबालिग अपचारी बालकों को भी बाल न्याय अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

प्रधान के इस्तीफे से खत्म नहीं होगा नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: शिवसेना (उबाठा)

पूजा प्रिसिजन का एसएमई आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-301 रुपये प्रति शेयर

‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ लक्ष्य के लिए बुनियादी ढांचे, विपणन में तेजी लाने के निर्देश

महाराष्ट्र के अमरावती में विषाक्त भोजन के सेवन के बाद 100 से अधिक आदिवासी छात्र अस्पताल में भर्ती

ठाणे की अदालत ने महिला के मुकरने के बाद व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में बरी किया

रायगढ़ में हत्या का मामला कैसे सामने आया?

उत्तर: बंद कमरे में गणपति लाल भगत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें हत्या का खुलासा हुआ।

पुलिस ने हत्या का खुलासा कैसे किया?

उत्तर: मृतक की पत्नी के बार-बार बदलते बयानों पर संदेह होने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

इस मामले में किन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई?

उत्तर: पुलिस ने मृतक की पत्नी और 11 व 13 वर्ष के दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।