Raipur Chakubaji News : चाकूपुर बना रायपुर!… मरीन ड्राइव के बाद अब इस इलाके में तीन युवकों पर जानलेवा हमला

Raipur Chakubaji News : ताजा मामला राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां अज्ञात बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकू से

Raipur Chakubaji News : चाकूपुर बना रायपुर!… मरीन ड्राइव के बाद अब इस इलाके में तीन युवकों पर जानलेवा हमला

Chakubaji In Raipur/ Image Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: September 24, 2024 / 08:02 pm IST
Published Date: September 24, 2024 8:02 pm IST

रायपुर : Raipur Chakubaji News : राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में इस समय लोगों में दहशत का माहौल है। ऐसा इसलिए क्योंकि राजधानी रायपुर में चाकूबाजी वहीं प्रदेश भर में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। बात अगर प्रदेश की राजधानी रायपुर के बारे में की जाए तो रायपुर अब चाकूपुर बनता जा रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि, रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों में पुलिस का कोई डर देखने को नहीं मिल रहा है। लगातार हो रही वारदातों के चलते लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन की सख्तियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। राजधानी में चाक़ूबाजों की दहशत इतनी बढ़ गई है कि, लोग घरों से निकलने में भी कतरा रहे हैं। रोज हो रही वारदात के बीच एक बार फिर चाकूबाजी की बड़ी वारदात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें : CG Train Cancelled List: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रायपुर से गुजरने वाली 9 ट्रेनें फिर हुई रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट 

तीन युवकों पर चाकू से वार

Raipur Chakubaji News : ताजा मामला राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां अज्ञात बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकू से हमला किया है। अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में ले लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : Bilaspur BMO Notice: बीएमओ समेत 7 मेडिकल अफसरों को रेंज कमिश्नर ने थमाया कारण बताओ नोटिस.. जिले के मेडिकल अमले में मचा हड़कंप, जानें वजह

मरीन ड्राइव में हुई युवक की हत्या

Raipur Chakubaji News : बता दें कि, इससे पहले भी राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब) में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में वाहन चलाने का कार्य करने वाले एक युवक को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने युवक से मोबाइल और पैसे मांगे थे, लेकिन जब युवक ने उन्हें पैसे और मोबाइल देने से मना किया तो तीनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से ही लगातार लोगों के बीच पुलिस और प्रशासन को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें : Viral Video : सड़क के गड्ढों के कारण गाड़ी से गिरी महिला, पीछे से आ रही थी कार, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान 

अमेजन और फ्लिपकार्ट के गोडाउन में पुलिस ने मारा छापा

Raipur Chakubaji News : वहीं दूसरी तरफ राजधानी में लगातार चाकूबाजी की वारदातों में ऑनलाइन चाकू खरीदने के खुलासे के बाद रायपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेजन और फ्लिपकार्ट ऑनलाइन कंपनी के गोदाम और ऑफिसों में दबिश दी। 2 IPS स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाकर कंपनियो के देवपुरी,मोवा और डीडी नगर स्थित ऑफिस और गोदामों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने ऑनलाइन चाकू मंगवाने वालों की कुंडली भी खंगाली थी। शहर में लगातार चाकूबाजी की वारदातो में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में ऑनलाइन चाकू मांगने के खुलासे के बाद अगस्त माह में इन को नोटिस जारी किया था।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.