Raipur Chakubaji News: राजधानी में फिर चला चाक़ू, आरोपियों ने इस वजह से कारोबारी पर किया हमला, पुलिस ने शुरू की जांच
Raipur Chakubaji News: राजधानी रायपुर में सरेराह चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। मोबाइल शॉप संचालक को आरोपियों ने चाकू मार दिया।
Raipur Chakubaji News/Image Credit: IBC24.in
- राजधानी रायपुर में सरेराह चाकूबाजी की वारदात सामने आई है।
- मोबाइल शॉप संचालक को आरोपियों ने चाकू मार दिया।
- पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Raipur Chakubaji News: रायपुर: राजधानी रायपुर में सरेराह चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, मोबाइल शॉप संचालक अपनी परिचित युवती की दुपहिया वाहन सर्विसिंग कराकर सेंटर से दो अलग-अलग वाहनो से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान श्याम नगर दिव्या होटल के पास दो नशेडी बदमाशों ने युवती को देखकर गाली दी जिसका कारोबारी गोंविंद निचलानी ने विरोध किया तो उनमें से एक अज्ञात आरोपी पास आकर पहले झुमाझटकी की और नशे में होने के लगे आरोप पर कारोबारी गोंविद से बहस करने लगा। (Raipur Chakubaji News) इसी बीच अज्ञात आरोपी बदमाश ने अपने साथ लाये चाकू से उसके दाये तरफ सीने पर और जांघ पर वारकर फरार हो गये।
चश्मदीद युवती ने बताई आंखो देखी कहानी
साथ ही घटना की चश्मदीद घायल की परिचित युवती ने बताया कि, चाकू मारने के बाद जोर-जोर से चिल्लाते हुए खुलेआम चुनौती देते हुए फरार हो गये। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगो ने घायल को पहले पास के निजी अस्पताल ले गये, लेकिन इमरजेंसी सुविधा नहीं होने का हवाला देकर अस्पताल ने इलाज करने से मना कर दिया। (Raipur Chakubaji News) जिसके बाद स्थानीय लोग ही रिंगरोड़ स्थित एक अन्य निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है, लेकिन स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्जकर आसपास से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की टीमें अज्ञात शातिर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Assam Assembly Election 2026: असम में कल होगा मतदान, 1.5 लाख सुरक्षाकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, 722 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैद
- Israel America Iran War: ईरान ने एक बार फिर रोकी होर्मुज में टैंकरों की आवाजाही, कहा- अब बिना पूछे जहाज गुजरे तो उड़ा देंगे, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला
- Raipur Crime News: रायपुरा ओवर ब्रिज लूट कांड में पुलिस को मिली सफलता, तीन नाबालिग समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Facebook


