Raipur Crime News: अवैध संबंध बना 4 साल के मासूम की हत्या की वजह, वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था आरोपी, इतने महीनों बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ads

Raipur Crime News: रायपुर के आमानाका इलाके में नवंबर 2025 में हुई 4 साल के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 04:27 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 04:33 PM IST

Raipur Crime News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • रायपुर के आमानाका इलाके में हुई बच्चे की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।
  • पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
  • आरोपी का बच्चे के मां के साथ अवैध संबंध।

Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमानाका इलाके में नवंबर 2025 में हुई 4 साल के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बच्चे के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। आरोपी फरारी के दौरान, गोवा, मुंबई, मोरवी, हैदराबाद में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि, अवैध संबंध के चलते बच्चे की हत्या की गई थी।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर 2025 को आमानाका क्षेत्र में 04 वर्षीय बालक मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना पुलिस को मिली थी। (Raipur Crime News) इस दौरान बताया गया था कि, बालक को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि, बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में अपराध क्रमांक 21/26 धारा 103 बीएनएस कायम कर जांच की गई।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

Raipur Crime News: जांच में सामने आया कि, आरोपी जयदीप सिंह और मृतक बालक की मां के बीच अवैध संबंध था और आरोपी अक्सर मयंक के घर जाया करता था। (Raipur Crime News) जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी मृतक बालक को अपने संबंधों में बाधक मानता था। इसी कारण उसने बालक की हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी और 10.06.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

इन्हे भी पढ़ें:-