Realme P4R 5G Launched: बैटरी खत्म होने की टेंशन खत्म! Realme का नया स्मार्टफोन लॉन्च, लंबी बैटरी लाइफ के साथ मिल रहा ये शानदार डिस्काउंट
Realme P4R 5G Launched: Realme P4R 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले, AI फीचर्स और मजबूत डिजाइन के साथ आता है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी है। जिससे यह मिड रेंड सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है।
(Realme P4R 5G Launched/ Image Credit: Realme)
- 8,000mAh बैटरी, कंपनी का दावा- एक चार्ज में 3 दिन तक चलेगा।
- 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच HD+ डिस्प्ले।
- MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 256GB तक स्टोरेज।
नई दिल्ली: Realme P4R 5G Launched: Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं। कंपनी ने इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो एक बार चार्ज होने पर लगभग तीन दिन तक चलने का दावा करती है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। जो रोजमर्रा के कामों के साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग का भी अच्छा अनुभव देता है।
कीमत, वेरिएंट और सेल ऑफर
Realme P4R 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 17 जून से शुरू होगी। पहली सेल के दौरान ग्राहकों को 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का लाभ मिलेगा। ऑफर के बाद शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रह जाएगी।
डिस्प्ले, कैमरा और AI फीचर्स
फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा ऐप में नाइट मोड, पोर्ट्रेट, पैनोरमा, टाइम-लैप्स और स्लो मोशन जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity, AI Unblur और Google Gemini जैसे एडवांस AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
डिजाइन और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
Realme P4R 5G Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है। कंपनी ने 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। फोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसके अलावा IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और ArmourShell Tough Build इसे मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं। यही वजह है कि यह फोन बैटरी और मजबूती दोनों के मामले में खास माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Clean Max Enviro Energy Solutions Share: जिस शेयर को कोई नहीं पूछ रहा था, वह बना बाजार का हीरो! Meta डील के बाद आई ऐसी तेजी कि निवेशक रह गए हैरान!
- Indian Politicians Nomination Rejected: मीनाक्षी नटराजन नहीं अकेली.. इन विपक्षी दल के नेताओं को भी नहीं मिली थी चुनाव लड़ने की इजाजत, देखें तस्वीरों में
- Jemimah Rodrigues on Sachin Tendulkar advice: सचिन तेंदुलकर के इस सलाह ने बनाया वर्ल्ड चैंपियन, जेमिमा रोड्रिग्स ने किया बड़ा खुलासा, आप भी जानें

Facebook


