Raipur Commissionerate Police Advisory: रायपुर की इन सड़कों पर भूलकर भी ना रोके गाड़ी, हो सकते हैं इस खतरनाक वारदात के शिकार, घर से निकलने के पहले पढ़ ले ये खबर

Raipur Commissionerate Police Advisory:राजधानी में कार चालक से हुई उठाईगिरी के बाद रायपुर कमश्नरेट पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Raipur Commissionerate Police Advisory: रायपुर की इन सड़कों पर भूलकर भी ना रोके गाड़ी, हो सकते हैं इस खतरनाक वारदात के शिकार, घर से निकलने के पहले पढ़ ले ये खबर

Raipur Commissionerate Police Advisory/Image Credit: AI


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: September 26, 2026 / 10:59 pm IST
Published Date: September 26, 2026 10:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर के एक्सप्रेसवे पर कार चालक का ध्यान भटकाकर हुई उठाईगिरी।
  • वारदात के बाद रायपुर कमश्नरेट पुलिस ने आमजनो के लिए जारी की एडवाइजरी।
  • एडवाइजरी में पुलिस ने लोगों से ऐसे मामलों में सतर्क रहने की अपील की है।

Raipur Commissionerate Police Advisory: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक्सप्रेसवे पर कार चालक का ध्यान भटकाकर कार से हुई उठाईगिरी के बाद रायपुर कमश्नरेट पुलिस ने आमजनो के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में पुलिस ने लोगों से ऐसे मामलों में सतर्क रहने की अपील की है। “ऑयल गिर रहा है”, “कार से आवाज आ रही है” या “टायर में समस्या है” जैसे बहाने बनाकर कोई अनजान व्यक्ति रास्ते में रोके तो तुरंत सावधान रहें। कार से बाहर निकलने से पहले कीमती सामान अपने पास सुरक्षित रखें और यदि सामान वाहन में है तो कार को लॉक करके ही बाहर निकलें। साथ ही अनजान व्यक्ति के कहने पर सड़क पर अचानक वाहन न रोकें, किसी भी तरह का संदेह होने पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर 112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।

पुलिस ने क्यों जारी की एडवाइजरी?

आपको बता दे कि शुक्रवार को दिनदहाडे एक्सप्रेस वे पर अमलीडीह निवासी आइसक्रीम कारोबारी कौस्तुभ धर्माधिकारी को दो शातिर बाइक सवार आरोपियों ने कार चालक को बोनट के सामने ऑयल गिरने या लीकेज होने की बात कहकर रोका। (Raipur Commissionerate Police Advisory) चालक ने कार सड़क किनारे खड़ी कर बोनट की जांच शुरू की और कार सर्विसिंग वाले से संपर्क करने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने कार में रखा बैग चोरी कर लिया। 25 हजार नगदी समेत बैंक संबंधी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामान से भरा बैग लेकर शातिर आरोपी फरार हो गये।

पुलिस कर रही मामले की जांच

Raipur Commissionerate Police Advisory:  उसके बाद रायपुर कमिश्वरेट पुलिस ने अपील करते हुए अपील की है कि, सावधानी ही सुरक्षा है, रास्ते में मदद के नाम पर ध्यान भटकाने वालों से सतर्क रहें। इस वारदात के बाद से क्राइम ब्रांच की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगी है और बाहरी और स्थानीय गैंग होने की आशंका के चलते जांच में जुटी है। फिलहाल गंज थाना में FIR दर्ज की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.