Samsung Galaxy S25 Offers: iPhone को टक्कर देने वाला Galaxy S25 5G 26,000 रुपये तक सस्ता! आखिर कहां मिल रहा इतना धांसू ऑफर?

Samsung Galaxy S25 Offers: अगर आप प्रीमियम और कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 5G आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत में 26 हजार रुपये से अधिक की कटौती की गई है।

Samsung Galaxy S25 Offers: iPhone को टक्कर देने वाला Galaxy S25 5G 26,000 रुपये तक सस्ता! आखिर कहां मिल रहा इतना धांसू ऑफर?

(Samsung Galaxy S25 Offers/ Image Credit: Samsung )

Modified Date: September 13, 2026 / 05:06 pm IST
Published Date: September 13, 2026 4:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ₹54,999 में Galaxy S25 5G
  • ₹26,000 से ज्यादा की सीधी बचत
  • ₹2,750 तक बैंक ऑफर

Samsung Galaxy S25 Offers: अगर आप प्रीमियम और कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच कर रहे हैं तो सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 5G अब Flipkart पर काफी कम कीमत पर उपलब्ध है। फोन को 80,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसे 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहक को सीधे तौर पर 26,000 रुपये से ज्यादा की बचत हो रही है। इसके अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज का फायदा भी मिल सकता है।

बैंक ऑफर और एक्सचेंज से ज्यादा बचत

Flipkart पर मिल रही डील में बैंक (Samsung Galaxy S25 Offers) ऑफर के जरिए 2,750 रुपये तक की अतिरिक्त बचत का विकल्प है। वहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर उसकी स्थिति के आधार पर 31,400 रुपये तक की छूट मिल सकती है। खरीदार चाहें तो तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसकी शुरुआत 18,824 रुपये प्रति महीने से होती है। हालांकि ऑफर और एक्सचेंज वैल्यू समय के साथ बदल सकती है।

कॉम्पैक्ट डिजाइन में फ्लैगशिप फीचर्स

Galaxy S25 5G में 6.2 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ 12GB RAM मिलती है। कैमरा सेटअप में ट्रिपल रियर कैमरा और टेलीफोटो लेंस शामिल है। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। छोटे आकार में दमदार परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए यह फोन खास हो सकता है।

कीमत में पहले भी हो चुकी है कटौती

Galaxy S25 5G की कीमत लॉन्च के बाद कई बार (Samsung Galaxy S25 Offers) कम हुई है। अलग-अलग सेल और कूपन ऑफर के दौरान इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये तक भी पहुंच चुकी है। अब 54,999 रुपये की कीमत भी आकर्षक डील मानी जा सकती है। हालांकि मेमोरी और सेमीकंडक्टर की बढ़ती लागत के कारण भविष्य में इसकी कीमत और ऑफर बदल सकते हैं। इस कारण खरीदारी से पहले Flipkart पर मौजूदा कीमत, बैंक ऑफर और एक्सचेंज शर्तों को जरूर चेक कर लें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।