Raipur Hospital Accident: सिवरेज टैंक में सफाई के दौरान बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, अब मृतक के परिजनों के लिए रामकृष्ण केयर अस्तपाल ने किया मुआवजे का ऐलान

Raipur Hospital Accident: सिवरेज टैंक में सफाई के दौरान बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, अब मृतक के परिजनों के लिए रामकृष्ण केयर अस्तपाल ने किया मुआवजे का ऐलान

Raipur Hospital Accident: सिवरेज टैंक में सफाई के दौरान बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, अब मृतक के परिजनों के लिए रामकृष्ण केयर अस्तपाल ने किया मुआवजे का ऐलान
Modified Date: March 18, 2026 / 11:55 am IST
Published Date: March 18, 2026 11:55 am IST

रायपुर: Raipur Hospital Accident छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थिति रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के सिवरेज टैंक में सफाई करने उतरे तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अब मृतकों के परिजनों के बीच आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर रामकृष्ण अस्पताल ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान कर दिया है।

Raipur Hospital Accident मिली जानकारी के अनुससार सफाई के दौरान जहरीली गैस के कारण तीनों कर्मी बेहोश हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया। वहीं दूसरी ओर घटना के मृतकों के परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतक सफाई कर्मियों के शवों को कचरे की तरह ले जाया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस घटना से गुस्साए परिजनों और पुलिस के बीच अस्पताल के एंट्री गेट पर झड़प भी हुई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि रात करीब 3:00 बजे तक अस्पताल परिसर में विवाद चलता रहा।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।