Raipur Hospital Accident: राजधानी रायपुर के इस मशहूर अस्पताल में तीन कर्मचारियों की मौत, लेकिन आधी रात जो हुआ… सामने आया डरा देने वाला वीडियो
Raipur Hospital Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अस्पताल के गटर की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मियों की मौत हो गई।
raipur news/ image source: IBC24
- गटर सफाई में तीन की मौत
- रामकृष्ण अस्पताल में बड़ा हादसा
- परिजनों का देर रात हंगामा
Raipur hospital accident: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अस्पताल के गटर की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मियों की मौत हो गई। इस घटना की पुष्टि अधिकारियों ने की है। बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान जहरीली गैस के कारण तीनों कर्मी बेहोश हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया।
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में बड़ा हादसा
Ramkrishna Hospital | Chhattisgarh | #Chhattisgarh | #RamkrishnaHospital | @CPRaipurPolice https://t.co/dXBHzHnAWZ
— IBC24 News (@IBC24News) March 18, 2026
Raipur News: हादसे के बाद मृतकों के परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया
Raipur hospital accident के बाद मृतकों के परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतक सफाई कर्मियों के शवों को कचरे की तरह ले जाया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस घटना से गुस्साए परिजनों और पुलिस के बीच अस्पताल के एंट्री गेट पर झड़प भी हुई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि रात करीब 3:00 बजे तक अस्पताल परिसर में विवाद चलता रहा।
Raipur Ramkrishna Hopsital News: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला
बताया जा रहा है कि यह विवाद करीब 8 घंटे तक जारी रहा, जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच बातचीत करवाई, जिसके बाद मामला शांत हुआ। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है, जबकि इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
- US Iran Airstrike: ईरान पर गिराए 5000 पाउंड के बम, होर्मुज के पास अमेरिका का बड़ा हमला! मिसाइल साइट्स पर बरसाए बंकर बस्टर बम
- MP Weather Update Today: प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज से लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी
- Aaj Ka Panchang 18 March 2026: चतुर्दशी से अमावस्या तक का दिन बदल सकता है आपकी पूरी किस्मत, जानिए कौन सा समय है बेहद शुभ

Facebook


