10th Result 2026 Date: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! इस दिन तक आएगा 10वीं का परिणाम, ऐसे तुरंत चेक कर सकते है अपना रिजल्ट

10th Result 2026 Date: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! इस दिन तक आएगा 10वीं का परिणाम, ऐसे तुरंत चेक कर सकते है अपना रिजल्ट

10th Result 2026 Date: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! इस दिन तक आएगा 10वीं का परिणाम, ऐसे तुरंत चेक कर सकते है अपना रिजल्ट

10th Result 2026 Date/Image Source: Symbolic

Modified Date: March 18, 2026 / 11:38 am IST
Published Date: March 18, 2026 11:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • लाखों छात्रों का इंतजार खत्म
  • अब बस रिजल्ट का इंतजार
  • कभी भी आ सकता है परिणाम

10th Result 2026 Date:  राजस्थान बोर्ड के 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार रिजल्ट तय समय से पहले जारी करने की तैयारी में है, जिससे लाखों विद्यार्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।

RBSE 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट (Rajasthan board result date)

मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने इस बार कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से पूरा कर लिया है। यही वजह है कि रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 20 मार्च 2026 तक 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इस साल करीब 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है। आंकड़ों के मुताबिक, कुल 10,68,078 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सभी छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब जल्द खत्म होने की उम्मीद है।

10th Result 2026 Date:  राजस्थान में 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक चलीं, जो राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुईं। पिछले साल यानी 2025 की बात करें तो 10वीं का रिजल्ट 28 मई को घोषित किया गया था, जिसमें कुल पास प्रतिशत 93.60% रहा था। वहीं 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा था, जहां 99.07% छात्र पास हुए थे। इसके बाद आर्ट्स में 97.78% और साइंस में 94.43% छात्रों ने सफलता हासिल की थी।

रिजल्ट कैसे चेक करें? (RBSE 10th Result 2026)

10th Result 2026 Date:  रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा, फिर अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरनी होगी। सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए उसका प्रिंट या डाउनलोड जरूर कर लें। कुल मिलाकर, इस बार छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और परिणाम तय समय से पहले ही जारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।