Chakubaji In Raipur: मंदिर में नशाखोरी करने से मना करना युवक को पड़ा भारी, चार बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, राजधानी के इस इलाके में हुई खूनी वारदात

Chakubaji In Raipur: रायपुर के कोटा में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चार बदमाशों ने एक युवक पर चाक़ू से हमला किया है।

Chakubaji In Raipur: मंदिर में नशाखोरी करने से मना करना युवक को पड़ा भारी, चार बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, राजधानी के इस इलाके में हुई खूनी वारदात

Chakubaji In Raipur/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 15, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: March 15, 2026 7:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर के कोटा में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
  • चार बदमाशों ने एक युवक पर चाक़ू से हमला किया है।
  • पीड़ित ने बदमाशों को मंदिर में नशा करने से मना किया था।

Chakubaji In Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों से आए दिन चाकूबाजी के मामले सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। (Chakubaji In Raipur) इसी कड़ी में एक बार फिर राजधानी रायपुर के कोटा कॉलोनी में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

Chakubaji In Raipur:  मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। यहां कोटा के कृष्णा नगर स्थित मंदिर परिसर में चार बदमाश नशा कर रहे थे। (Chakubaji In Raipur) इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उसने युवकों को मंदिर में नशा करने से मना किया। युवक की इस बात पर बदमाश आक्रोशित हो गए और उन्होंने मिलकर युवक पर चाक़ू से वार कर दिया।

युवक का इलाज जारी

Chakubaji In Raipur: इस जानलेवा हमले में पीड़ित युवक के पेट और पीठ पर चोट आई है। इस हमले के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस की टीम को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चारो आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। वहीं वारदात की जगह पहुंची पुलिस की टीम ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में बभारती करवाया है। (Chakubaji In Raipur) पुलिस की टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.