Reported By: Rajesh Raj
,Raipur Local Holiday 2026 | Photo Credit: IBC24
रायपुर: Raipur Local Holiday 2026 राजधानी रायपुर के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा (Raipur Local Holiday) कर दी है। यानी अब रायपुर के सरकारी कर्मचारियों को नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर छुट्टी मिलेगी।
Raipur Local Holiday List इन अवकाशों का लाभ जिले में कार्यरत राज्य सरकार के कार्यालयों, शासकीय संस्थानों और सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा, हालांकि, बैंक, कोषालयों और उप कोषालयों के लिए यह अवकाश लागू नहीं होगा।