Raipur Marriage Fraud Case: नाम कुछ और, पहचान कुछ और? शादी के 6 साल बाद सामने आया चौंकाने वाला दावा, युवती के आरोप से मचा हड़कंप

Ads

Raipur Marriage Fraud Case: नाम कुछ और, पहचान कुछ और? शादी के 6 साल बाद सामने आया चौंकाने वाला दावा, युवती के आरोप से मचा हड़कंप

Raipur Marriage Fraud Case | Photo Credit: Ai

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में लव जिहाद का आरोप
  • नाम बदलकर शादी करने का मामला
  • अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

रायपुर: Raipur Marriage Fraud Case राजधानी रायपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर दोस्ती कर शादी करने का आरोप लगाये है। पंडरी थाने में पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि 6 साल पहले आरोपी सुफरान शेख ने अपना नाम सोनू बताया और शादी कर एक साल अपने पंडरी स्थित घर में नानी और बहनो के साथ रखा। पीड़िता गर्भवती होने के बाद एक बेटे को भी जन्म दिया। इस बीच आरोपी सुफरान शेख हत्या के प्रयास में जेल चला गया और एक साल से अधिक समय जेल में रहा।

Raipur Marriage Fraud Case पीड़िता का आरोप है कि वापस आने के बाद सुफरान शेख उसका बच्चा नहीं दे रहा था जिसकी शिकायत करने पहुंची है। वहीं आरोपी युवक के परिजनो का कहना है कि युवती को हमलोग ने स्वीकार करते हुए अपने साथ रखा और वहीं भाई के जेल जाने के बाद आधार सेंटर जाकर खुद अपना नाम बदलवाया।

जानकारी मिलने के बाद बडी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पंडरी थाने पहुंचे और युवती की FIR दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की। वही पंडरी थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस की तरफ से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आये है।

इन्हें भी पढ़ें:-

लव जिहाद का मामला कहां सामने आया है?

राजधानी रायपुर में।

आरोपी युवक का नाम क्या है?

सुफरान शेख, जिसने अपना नाम सोनू बताया था।

पीड़िता ने क्या आरोप लगाया है?

नाम बदलकर शादी करने और बच्चे को न देने का।