Mathura Child Rape News: खुद को भगवान का भक्त बताने वाला निकला दरिंदा! 62 साल के साधु ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, ग्रामीणों ने ऐसे सिखाया सबक

Mathura Child Rape News: मथुरा में एक 62 साल के बाबा ने मंदिर में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है।

Mathura Child Rape News: खुद को भगवान का भक्त बताने वाला निकला दरिंदा! 62 साल के साधु ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, ग्रामीणों ने ऐसे सिखाया सबक

Mathura Child Rape News/Image Credit: Sachin Gupta X Handle

Modified Date: May 6, 2026 / 06:53 pm IST
Published Date: May 6, 2026 6:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मथुरा में 62 साल के बाबा ने मंदिर में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है।
  • ग्रामीणों ने आरोपी बाबा को रंगे हाथों पकड़ा है।
  • पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

Mathura Child Rape News: मथुरा : उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी मथुरा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यह एक 62 साल के बाबा ने मंदिर में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बाबा को गलत हरकत देख आसपास के बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों का शोर सुनने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाबा को गलत हरकत करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पहले बाबा की धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

जानें क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामल मथुरा जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र का है। (Mathura Child Rape News) यहां एक मंदिर परिसर में ही रहने वाले 62 वर्षीय सेवादार बाबा ने 10 साल की मासूम बच्ची के साथ गलत काम किया। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे और इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय आसपास मौजूद बच्चों ने जब यह देखा तो उन्होंने शोर मचाया, जिससे मामला पता चल सका।

ग्रामीणों ने बाबा को सिखाया सबक

Mathura Child Rape News:  बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने बाबा को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। वहीं बाद में समझदारी दिखाते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया, ताकि कानूनी कार्रवाई हो सके। (Mathura Child Rape News) जानकारी के मुताबिक, आरोपी कुछ समय से मंदिर में ही रह रहा था और सेवादार के रूप में काम कर रहा था। उसी परिसर में एक परिवार भी रह रहा था, जिसकी बच्ची इस घटना का शिकार हुई। इस घटना के बाद से इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.