Raipur Murder Case: फिर मर्डर से दहला रायपुर, जुआ खेलने गए युवक की हत्या, इस इलाके में हुए वारदात ने उड़ाए पुलिस के होश
Raipur Murder Case: फिर मर्डर से दहला रायपुर, जुआ खेलने गए युवक की हत्या, इस इलाके में हुए वारदात ने उड़ाए पुलिस के होश
Raipur Murder Case: फिर मर्डर से दहला रायपुर, जुआ खेलने गए युवक की हत्या, इस इलाके में हुए वारदात ने उड़ाए पुलिस के होश /image: Social Media
- गुढ़ियारी के गोगांव में जुआ खेलने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ
- युवक पर धारदार हथियार से कई वार किए गए और शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया
- पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की
रायपुर। Raipur Murder Case: राजधानी रायपुर में हाल ही के दिनों में एक हफ्ते में 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी, वहीं अब गुढियारी गोगांव इलाके में जुआ खेलने के दौरान हुई चाकूबाजी की वारदात में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि ये घटना बीती रात की है। मृत युवक के सीने, पेट समेत शरीर में धारदार हथियार से हमला किया गया है। गुढियारी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
हत्या कर रची ये खौफनाक साजिश (Raipur Crime News)
Raipur Crime Today मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात गोगांव रेल्वे पटरी के पास जुआ खेल रहे लोगों के बीच हार-जीत के पैसों के लेनदेन का विवाद हो गया और दौरान प्रीतम साहू को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने इसे आत्महत्या की साजिश बनाने के लिए उसके शव को रेल्वे ट्रैक पर डाल दिया जिससे प्रीतम की टांग कट गई। सूचना मिलते ही मौके पर सुबह पहुंची पुलिस ने शव को देखकर मर्ग समझा और शव को पंचनामे के बाद पीएम के लिए मर्चुरी भेज दिया। लेकिन मर्चुरी में शव परिक्षण के दौरान धारदार हथियार से सीने, पेट समेत शरीर में कई गहरे घाव देखकर पुलिस के होश उड़ गए। उसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच हरकत में आई और देर रात तक सभी संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब हत्या करने का खुलासा हुआ।
कैसे हुआ मामले का खुलासा? (Gudhiyari Murder)
Raipur Murder Case गुढियारी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी तो खुलासा हुआ कि मृतक समेत सभी संदेही रात 8 बजे से देर रात तक जुआ खेलने पहुंचे थे, जहां हार-जीत के पैसों के लेनदेन के विवाद पर मृतक प्रीतम का विवाद संदेहियों से हुआ था। बताया जा रहा है कि इस दौरान निखिल ध्रुव नाम के संदेही ने चाकू से कई वार किये और बाकी साथियों के साथ मिलकर मृतक के शव को आत्महत्या बताने की साजिश के तहत रेल्वे ट्रेक पर डाल दिया जिससे ट्रेक पर आई ट्रेन से प्रीतम साहू का पैर कट गया। (CG Crime News)
जांच में जुटी पुलिस (Raipur Murder News)
Raipur Murder Case इस पूरे मामले में पुलिस का कोई भी आलाधिकारी बोलने को तैयार नहीं है और संदेहियों में कुछ नाबालिग होने की तस्दीक करने का हवाला देकर पूरे मामले का जल्द खुलासा करने की बात कह रहे है। गौरतलब है कि राजधानी में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से पूरे सिस्टम पर कई सवालिया निशान खड़े कर दिये है। फिलहाल गुढियारी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें

Facebook


