Reported By: Sandeep Shukla
,Raipur Nagar Nigam User Surcharge News/ Image Source- IBC24 Archive
रायपुर। Raipur News: रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष को लेकर चल रहा विवाद अब आखिरकार खत्म हो गया है। आकाश तिवारी अब नगर निगम नए नेता प्रतिपक्ष होंगे। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष के पत्र पर सभापति सूर्यकांत राठौर ने आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की अधिमान्यता दी है। इससे पहले यह जिम्मेदारी संदीप साहू के पास थी, लेकिन पिछले कई महीनों से कांग्रेस संगठन में नेता प्रतिपक्ष को लेकर मतभेद चल रहे थे, लेकिन नए नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के साथ ही अब यह विवाद खत्म हो गया है।
रायपुर नगर निगम का चुनाव 11 फरवरी को संपन्न हुआ और 15 फरवरी को परिणाम आया। चुनाव में बीजेपी के 60, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद जीते। 27 फरवरी को मीनल चौबे ने बतौर महापौर पदभार ग्रहण किया। वहीं, कांग्रेस की ओर से 18 मार्च को वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया गया। इसके बाद निगम ने उनके नाम की अधिकृत घोषणा कर दी। निगम की एक सामान्य सभा में बतौर नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू शामिल भी हुए। इसी बीच करीब महीनेभर बाद ही 17 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के 10 निगम के लिए नेता प्रतिपक्ष के नामों की घोषणा की। इस सूची में वार्ड क्रमांक-34 से कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव जीतने वाले आकाश तिवारी का नाम शामिल था। वे जीतकर आए, फिर कांग्रेस में शामिल हुए। यहीं से विवाद शुरू हुआ। कांग्रेस की ओर से आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस के 5 पार्षद संदीप साहू, रोनित प्रकाश जगत, दीप मनीराम साहू, रेणु जयंत साहू, जयश्री नायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
इन्हें भी पढ़ेंः