Raipur News: कमरे के अंदर इस हाल में मिली प्रेमिका, घरवालों ने खिड़की से झांककर देखा तो उड़ गए होश, प्रेमी महफूज खान पर लगे गंभीर आरोप
कमरे के अंदर इस हाल में मिली प्रेमिका, घरवालों ने खिड़की से झांककर देखा तो उड़ गए होश, Raipur News: Girl Commits Suicide at Lover House
रायपुरः Raipur News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 19 साल की एक युवती ने अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनकी लाश कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई मिली। परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर युवती को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने युवती के प्रेमी के खिलाफ दुष्प्रेरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Raipur News पूरा मामला राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मृतिका की पहचान गुढ़ियारी क्षेत्र की कविता दास के रूप में हुई है। वह संतोषी नगर गार्डन के पास प्रेमी के मकान में रह रही थी। 19 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे वह अपने कमरे में सोने गई थी। सुबह करीब 10:30 बजे जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो घर के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखने पर युवती दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई नजर आई। परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर युवती को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।
महफुज खान पर मामला दर्ज
Raipur News मृतिका की मां, बहन और भाई पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि युवती का एक युवक महफुज खान के साथ संबंध था। युवक लगातार युवती पर अपने घर आने और शादी करने का दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी मानसिक दबाव के कारण युवती ने यह कदम उठाया। मामले में आरोपी महफुज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- Aaj Ka Panchang 21 April 2026: सुबह से रात तक ग्रहों का बड़ा खेल! चंद्रमा की चाल बदलते ही क्या बदल जाएगा आपका भाग्य? पढ़िए 21 अप्रैल का पंचांग
- Chandra Gochar: आज चंद्रमा करेंगे वृष से मिथुन राशि में गोचर, शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, करियर में मिलेगी सफलता
- Vande Bharat: लेंसकार्ट के ‘ड्रेसकोड’ पर विवाद! कर्मचारियों के तिलक और कलावा पर रोक, क्या ये कोई पुरानी नीतिया फिर कोई गहरी साजिश?
- Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Anniversary : तलाक की अफवाहों के बीच बड़ा ट्विस्ट! 19वीं सालगिरह पर इस स्टार कपल की एक फोटो ने सब कुछ बदल दिया
- शह मात The Big Debate: महिला आरक्षण पर महाभारत!.. विपक्ष ने लगाया महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप, किसे मिलेगा प्रदर्शन का फायदा?
- GT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के बल्ले से निकला IPL 2026 का पहला शतक, मुंबई ने गुजरात को इतने रनों से दी मात, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल

Facebook


