BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur News: पंजाब से छत्तीसगढ़ पहुंच रही थी पाकिस्तान की ड्रग्स, मुख्य आरोपी मनमोहन सिंह की पत्नी जसप्रीत कौर, चार्टर्ड अकाउंटेंट की स्टूडेंट दिव्या जैन समेत पांच लोग गिरफ्तार

Raipur News: पंजाब से छत्तीसगढ़ पहुंच रही थी पाकिस्तान और अफगानिस्तान की ड्रग्स। सीक्रेट डिजिटल तरीके से हो रही थी युवाओं के बीच ड्रग्स सप्लाई। पंजाब के ड्रग डीलरों का …

Raipur News

Raipur News

Dr.Anil Shukla
Published: 22 Aug 2025 | 6:41 pmModified: 22 Aug 2025 | 6:42 pm
HIGHLIGHTS
  1. रायपुर में कर रहे थे ड्रग्स का धंधा
  2. डिजिटल तरीके का इस्तेमाल करते थे ड्रग्स सप्लायर 
  3. दिव्या जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट की स्टूडेंट

रायपुर: Raipur News, रायपुर के ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े हुए पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो युवतियां भी है। पंजाब से हेरोइन लाकर रायपुर में खपाई जा रही थी। इस गैंग के पास से पुलिस को 57 लाख रुपए की ड्रग्स मिली है। ड्रग्स सप्लाई के लिए ही अनूठा डिजिटल तरीका भी इस्तेमाल कर रहे थे।

पंजाब से छत्तीसगढ़ पहुंच रही थी पाकिस्तान और अफगानिस्तान की ड्रग्स। सीक्रेट डिजिटल तरीके से हो रही थी युवाओं के बीच ड्रग्स सप्लाई। पंजाब के ड्रग डीलरों का सबसे खास ड्रग पेडलर मनमोहन सिंह उर्फ जग्गू हुआ गिरफ्तार। छत्तीसगढ़ की नसों में नशा घोलने वालों पर रायपुर पुलिस का मिशन प्रहार।

read more: भारतीय राजदूत ने अमेरिकी सांसदों के साथ द्विपक्षीय व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा की

रायपुर में कर रहे थे ड्रग्स का धंधा

Raipur News, रायपुर की पुलिस में 57 लाख रूपों की हेरोइन के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ड्रग्स का मुख्य सप्लायर मनमोहन सिंह उर्फ जग्गू और उसकी पत्नी जसप्रीत कौर शामिल हैं। इनकी एक साथी दिव्या जैन, नितिन पटेल विजय मोटवानी भी इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। यह सब मिलकर रायपुर में बड़े आराम से ड्रग्स का धंधा कर रहे थे।

रायपुर के एसएसपी डॉक्टर लाल उमेंद्र सिंह ने बताया कि यह सभी रायपुर के हीरापुर इलाके में वीर सावरकर नगर जलवायु तालाब के पास आरडीए कॉलोनी में रहकर अपने काले कारनामे को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय मोटवानी ग्राहक की तलाश में ड्रग्स लेकर घूम रहा है। सबसे पहले पुलिस ने इसे पकड़ा और उसके बाद पूरे गैंग का पर्दाफाश हुआ।

read more: वेस्टब्रिज कैपिटल 450 करोड़ रुपये में एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी

डिजिटल तरीके का इस्तेमाल करते थे ड्रग्स सप्लायर

Raipur News, नशे के इस गंदे धंधे में ड्रग्स सप्लायर डिजिटल तरीके का इस्तेमाल करते थे। सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर QR कोड भेजा करते थे । कोड पर ड्रग्स की पेमेंट हासिल किया करते थे इसके बाद ड्रग्स को एक जगह पर छुपा कर उसका वीडियो लोकेशन ग्राहक को भेज दिया करते थे, फिर ग्राहक उस लोकेशन पर जाकर ड्रग्स हासिल कर लेता था । यह इतने शातिर थे कि ग्राहकों से सीधे तौर पर नहीं मिलते थे और ग्राहक भी सिर्फ उसी को बनाते थे जो या तो पुराने ग्राहकों के रेफरेंस से आते थे या जिन पर भरोसा होता था।

read more: मालेगांव, मुंबई ट्रेन विस्फोट पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सकने का एक कारण राजनीतिक हस्तक्षेप: बोरवणकर

दिव्या जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट की स्टूडेंट

ड्रग सप्लायर से अब तक हुई पूछताछ को लेकर रायपुर के एसएसपी ने कहा कि ड्रग्स का इंटरनेशनल लिंक भी हो सकता है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान से पहले पंजाब और फिर पंजाब से ड्रग्स छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी। गैंग के सदस्यों के साथ गिरफ्तार हुई दिव्या जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट की स्टूडेंट है, मगर अपने दोस्तों का साथ देने के चक्कर में अब पुलिस की गिरफ्त में है। इस मामले में गिरफ्तार हुई जसप्रीत कौर मनमोहन सिंह की पत्नी है, कुछ महीने पहले ही दोनों की शादी हुई मगर गुनाह के जरिए फायदा कमाने के लालच ने अब इन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Raipur News: Pakistani drugs were reaching Chhattisgarh from Punjab, five people arrested

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm