वेस्टब्रिज कैपिटल 450 करोड़ रुपये में एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी
वेस्टब्रिज कैपिटल 450 करोड़ रुपये में एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी
नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) वैश्विक निवेश कंपनी वेस्टब्रिज कैपिटल, एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी 450 करोड़ में खरीदेगी।
एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (ईएफएसएल) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इस लेनदेन के जरिये संपत्ति प्रबंधन कंपनी का कुल मूल्यांकन लगभग 3,000 करोड़ रुपये बैठता है।
कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि यह सौदा सभी हितधारकों के लिए लाभकारी है और एडलवाइस म्यूचुअल फंड (एमएफ) के लिए वृद्धि के अगले चरण में प्रवेश करने का उपयुक्त समय है।
ईएफएसएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रशीष शाह ने कहा, ‘‘वेस्टब्रिज कैपिटल को एक रणनीतिक साझेदार के रूप में शामिल करना हमारे म्यूचुअल फंड व्यवसाय में मूल्य सृजन की यात्रा में एक महत्वपूर्ण और समयानुकूल कदम है। हमने एक सशक्त और नवाचार-प्रेरित म्यूचुअल फंड फ्रेंचाइज़ी का निर्माण किया है, जिसमें इक्विटी निवेश में अच्छा प्रदर्शन रहा है। यह लेनदेन हमारे कारोबार की दीर्घकालिक संभावनाओं में भरोसे को दर्शाता है।'
भाषा योगेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: वेस्टब्रिज कैपिटल 450 करोड़ रुपये में एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmरेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
01 Oct 2026 | 9:24 pm