BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur Crime News : नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे और अफीम के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार

Raipur Crime News : रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ 3 थाना इलाको में बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 अंतर्राज्यी तस्करों समेत कुल 4 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया …

Raipur Crime News

Raipur Crime News

karan nepali
Published: 20 Oct 2024 | 11:12 pmModified: 20 Oct 2024 | 11:15 pm

रायपुर : Raipur Crime News : रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ 3 थाना इलाको में बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 अंतर्राज्यी तस्करों समेत कुल 4 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्यवाही मंदिर हसौद थाना इलाके में करते हुए लग्जरी वाहनों में गांजा तस्करी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गांजा लेकर उड़ीसा से निकले है। इसके बाद मंदिर हसौद थाना पुलिस ने रात में ही सभी वाहनों की बारीक से रोकर चेकिंग में जुट गई। आधी रात को दो लग्जरी चार पहिया थार और XUV को रोका गया तो उसमें कुल तीन लोग मिले और पूछताछ में सही जवाब नहीं देने पर संदेह के आधार पर वाहनों की तलाशी ली गई, तो दोनों वाहनों में करीब आरोपियों के कब्जे से 165 किलो गांजा मिला जिसे थाने लाकर जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक तीनों तस्करों ने अपना नाम वसीम अहमद एवं शहजाद खान है मूलतः राजस्थान के और राजनांदगांव निवासी तस्कर भूपेन्द्र कुमार देवदास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से जब्त गांजा समेत करीब 35 लाख रुपए का सामन जब्त किया है।

यह भी पढ़ें : Nepotism in BJP: भाजपा में भी परिवारवाद?.. बड़े नेताओं के बेटा-बेटी समेत करीबी रिश्तेदारों को मिला चुनावी टिकट, देखें पूरी लिस्ट

अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime News : वहीं नशे के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए खमतराई थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ पंजाब के 01 अंतर्राज्यीय आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 450 ग्राम मादक पदार्थ अफीम जब्त की है जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने परमजीत सिंह निवासी जालंधर पंजाब को गिरफ्तार कर उसके पास से प्रतिबंधित अफीम जब्त की है। फिलहाल खमतराई थाना पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2024: सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी के साथ मनाया करवा चौथ, प्रदेश की महिलाओं को भी दी करवा चौथ की बधाई 

आमानाका में भी गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime News : इसके अलावा तीसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए आमानाका थाना पुलिस ने इस्कॉन मंदिर सामने जी.ई.रोड में चारपहिया वाहन में गांजा के साथ आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी तस्कर के कब्जे से करीब साढ़े 18 किलो गांजा के साथ हीरापुर निवासी आरोपी ओमप्रकाश तिवारी उर्फ नीरज को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी तस्कर ने पुलिस को चकमा देने की नियत से गांजे के पैकेटों को कार के इंजन में रखकर ला रहा था। पुलिस ने जब्त गांजा समेत साढ़े 6 लाख रूपयो का माल जब्त किया है। फिलहाल आमनाका थाना पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जेल भेज दिया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Raipur police took a big action against drug abuse, arrested the accused with ganja and opium

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am