Rewa MD Drugs Seized: प्रदेश के इस जिले में पुलिस ने जब्त किया इतने करोड़ का एमडी ड्रग्स, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rewa MD Drugs Seized: रीवा पुलिस ने 10 करोड़ रुपये कीमत की 3.87 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
Rewa MD Drugs Seized/Image Credit: IBC24.in
- रीवा पुलिस ने बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
- पुलिस ने 10 करोड़ रुपए का एमडी ड्रग्स बरामद किया है।
- पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Rewa MD Drugs Seized: रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने मंगलवार को करीब 10 करोड़रुपएकीमत की 3.87 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह ने पत्रकारों को बताया, “ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत कार्रवाई करते हुए गूढ़ थाना क्षेत्र की लाल गांव चौकी क्षेत्र के सोनबरसा गांव में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया।” उन्होंने बताया कि उनके पास से 3.87 किलोग्राम एमडी मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है। अधिकारी ने बताया कि यह खेप महाराष्ट्र के नागपुर व मुंबई भेजी जानी थी और प्रारंभिक जांच में इसके तार मऊगंज में मादक पदार्थ बनाने की एक फैक्टरी के भंडाफोड़ से जुड़े मिले हैं।
मऊगंज में भी हुआ था भंडाफोड़
Rewa MD Drugs Seized: मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में सोमवार को करोड़ों रुपये मूल्य की मेफेड्रोन, मादक पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, रसायन और अन्य मादक पदार्थ के साथ चारपहिया एक वाहन भी बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया कि रीवा में हुई कार्रवाई की जांच में एक बड़ा खुलासा यह हुआ है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी मण्डप सिंह, मऊगंज स्थित फैक्टरी के मालिक आरोपी चंदन सिंह का सगा भाई है। पुलिस के अनुसार, मऊगंज में मादक पदार्थ तैयार किये जाते थे और मण्डप सिंह उसकी तस्करी करने का काम करता था। पुलिस ने बताया कि अब पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Indian Railway Vacancy: खत्म हुआ लाखों युवाओं का इंतजार, इतने पदों पर भर्ती करने वाला है रेलवे, जानिए कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन?
- Eicher Motors Dividend Record date: निवेशकों के लिए अच्छे दिन! कंपनी देगी हर शेयर पर 82 रुपये का डिविडेंड, लेकिन सिर्फ इन लोगों को मिलेगा ये फायदा
- CG Electricity Department News: आम आदमी से ही नुकसान की भरपाई करने वाला था बिजली विभाग, इतने करोड़ की होनी थी वसूली, CSERC ने खारिज की मांग

Facebook


