7th Pay Commission CG DA Hike Order News: छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों को भी मिलेगा 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता, दो प्रतिशत डीए के साथ एरियर भुगतान का भी आदेश

Ads

7th Pay Commission CG DA Hike Order News: छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों को भी मिलेगा 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता, दो प्रतिशत डीए के साथ एरियर भुगतान का भी आदेश

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 01:37 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 01:37 PM IST

7th Pay Commission CG DA Hike Order News: छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों को भी मिलेगा 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता, दो प्रतिशत डीए के साथ एरियर भुगतान का भी आदेश / Image: AI generated

HIGHLIGHTS
  • कर्मचारियों के डीए में 2% बढ़ोतरी का ऐलान
  • कर्मचारियों को अब 60% की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा
  • एरियर मई से अगस्त के बीच 4 किस्तों में दिया जाएगा

रायपुर: 7th Pay Commission CG DA Hike Order News केंद्र की मोदी सरकार के बाद अब छत्तीसगढ़ के विद्युत कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने अपने अधिनस्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। सबसे अहम बात ये है कि महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से मान्य होगा, जिसके अनुसार कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। या​नि प्रदेश के विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से डीए का भुगतान किया जाएगा।

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी

7th Pay Commission CG DA Hike Order News कंपनी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक मई महीने के वेतन से कर्मचारियों को नई दर के अनुसार भुगतान शुरू किया जाएगा। वहीं जनवरी से अप्रैल 2026 तक के एरियर का भुगतान मई से अगस्त के बीच चार समान किस्तों में किया जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी नियमानुसार एरियर का लाभ मिलेगा। खास बात यह रही कि राज्य शासन के फैसले से पहले ही पावर कंपनी ने कर्मचारियों को यह सौगात दे दी, जिससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

केंद्र सरकार ने बढ़ाया था महंगाई भत्ता

बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 अप्रैल को DA और महंगाई राहत (DR) को मूल वेतन की मौजूदा दर 58% से बढ़ाकर 2% कर दिया, जिससे लगभग 50.46 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इससे भारत सरकार पर कुल 6,791 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

8वें वेतन आयोग के दौर में दूसरा डीए

आठवें वेतन आयोग के दौर में यह दूसरी बार होगा जब सरकार डीए का ऐलान करेगी। बता दें कि पिछले साल सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन का ऐलान किया था। इस वेतन आयोग को 18 महीने में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देनी हैं। इसके बाद सरकार को यह तय करना है कि सिफारिशें किस तरीके से लागू करनी है। ऐसा माना जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें एक जनवरी 2026 से लागू होंगी।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों का डीए कितना बढ़ा है?

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

अब कर्मचारियों को कितने प्रतिशत डीए मिलेगा?

नई बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की दर से डीए मिलेगा।

बढ़ा हुआ डीए कब से लागू होगा?

यह बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।

कर्मचारियों को एरियर कैसे मिलेगा?

जनवरी से अप्रैल 2026 तक का एरियर मई से अगस्त के बीच चार समान किस्तों में दिया जाएगा।

क्या रिटायर्ड कर्मचारियों को भी एरियर मिलेगा?

हाँ, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी नियमानुसार एरियर का लाभ दिया जाएगा।