मतदान सम्पन्न होने के बाद कांग्रेस ने किया जीत का दावा, कहा हार देखते हुए बीजेपी खरीद-फरोख्त पर उतरी

मतदान सम्पन्न होने के बाद कांग्रेस ने किया जीत का दावा, कहा हार देखते हुए बीजेपी खरीद-फरोख्त पर उतरी

मतदान सम्पन्न होने के बाद कांग्रेस ने किया जीत का दावा, कहा हार देखते हुए बीजेपी खरीद-फरोख्त पर उतरी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: December 21, 2019 12:17 pm IST

रायपुर। मतदान समाप्त होने के बाद कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव में जीत का दावा किया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा के ऊपर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। नगरीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्रीगण, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कांग्रेस के सभी विधायक और विधानसभा प्रत्याशी सहित सभी वरिष्ठ नेता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की हैं।

ये भी पढ़ें: शहर संग्राम: दो प्रत्याशियों के बीच मारपीट, पुलिस को करना पड़ा बीच-…

बीजेपी की सरकार में जिस प्रकार से नगरीय निकायों के वित्तीय अधिकार छीने गए थे और शक्ति विहीन नगरीय निकायों को बनाया गया था। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नगरीय निकायों के अधिकार वापस दिए गए हैं और नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों को ताकतवर बनाया गया है। विकास की गति बनाए रखने के लिए प्रदेश की शहरी जनता वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों को ही चुनेगी और रिकॉर्ड संख्या में कांग्रेस के उम्मीदवार पार्षद पद के लिए जीतकर आएंगे।

ये भी पढ़ें: सीएम बघेल ने ‘मतदान’ को बताया लोकतांत्रिक ताकत, लोगों से ज्यादा से …

कांकेर की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये शैलेश नितिन त्रिवेदी ने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि भाजपा का लोकतंत्र विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से भाजपा द्वारा नकली नोट चलाने और खरीद फरोख्त की घटना पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ऐसी घटनाएं भाजपा की तयशुदा हार का जीताजागता सबूत है।

ये भी पढ़ें: मुख्य सचिव आरपी मंडल ने पत्नी के साथ किया मतदान, लोगों से वोटिंग की…

भाजपा अपनी हार देखकर बौखला गयी है और अब खरीद-फरोख्त और नकली नोट चलाने जैसी आपराधिक कृत्यों पर उतर आयी है। कांकेर में एक ही नंबर के 50 रू. के नोट की सैंकड़ो रंगीन कापी तैयार की गयी थी। यही एक ही नंबर का 50 रूपए का नकली नोट मतदाताओं में यह कह कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा बांटा जा रहा था कि भाजपा के पक्ष में वोट डालने के बाद इसे दिखाने पर 2000 रू. दिये जायेंगे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com