BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ajay Chandrakar Flag Hoisting Video Viral: क्या विधायक अजय चंद्राकर ने स्वतंत्रता दिवस पर फराया भाजपा का झंडा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

Ajay Chandrakar Flag Hoisting Video Viral: क्या विधायक अजय चंद्राकर ने स्वतंत्रता दिवस पर फराया भाजपा का झंडा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, जानिए वायरल वीडियो …

Ajay Chandrakar Flag Hoisting Video Viral: क्या विधायक अजय चंद्राकर ने स्वतंत्रता दिवस पर फराया भाजपा का झंडा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई / image: Viral Video

Deepak Dilliwar
Published: 16 Aug 2026 | 11:11 amModified: 16 Aug 2026 | 11:22 am
HIGHLIGHTS
  1. भाजपा का झंडा फहराने का किया गया दावा
  2. वीडियो 15 अगस्त का नहीं, कुरुद के प्रशिक्षण शिविर का है
  3. कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR की गई दर्ज

रायपुर: Ajay Chandrakar Flag Hoisting Video Viral 80वें स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी गई। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के दिन ही धमतरी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि आजादी के इस पर्व पर तिरंगा नहीं बल्कि भाजपा का झंडा फहराया गया। वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सोशल मीडिया पर आकर ये बताया कि सच क्या है। तो चलिए जानते हैं क्या हुआ था?

क्या धमतरी में फहराया गया भाजपा का झंडा?

Ajay Chandrakar Flag Hoisting Video Viral वायरल वीडियो को लेकर अजय चंद्राकर ने कहा कि मुझे धमतरी में शासन के द्वारा ध्वजारोहण के लिए अतिथि घोषित किया गया था, जहां पूरे प्रोटोकॉल के साथ ध्वजारोहण किया गया। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग भ्रामक वीडियो शेयर करते हुए ये दावा कर रहे हैं कि 15 अगस्त में बीजेपी का झंडा फहराया गया, जबकि ये वीडियो कुरुद का प्रशिक्षण शिविर का है। उन्होंने ये भी कहा कि वीडियो की पुष्टि प्रशासन से की जा सकती है।

विधायक अजय चंद्राकर ने बताई सच्चाई

अजय चंद्राकर ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने भी इस वीडियो को देशभर में वायरल किया। राष्ट्रीय पर्व का राजनीतिक इस्तेमाल किया गया। स्वतंत्रता की पार्टी कहने वाले लोग ऐसी हरकत करे ये देश की जनता पसंद नहीं करेगी।
राष्ट्रीय पर्व को कांग्रेस ने राजनीति का मुद्दा बनाया यह आपत्तिजनक है। ऐसी हरकत के लिए नैतिकता के आधार पर कांग्रेस नेताओं को इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस के पास जनहित का कोई मुद्दा नहीं बचा है। कांग्रेस ऐसी राजनीति करेगी तो बोरिया बिस्तर बांधकर नानी के घर इटली जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे सहित कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं, भ्रामक वीडियो शेयर किए जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ भाजपा पदाधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एफआईआर में कहा गया है कि दिनांक 15/08/2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से इंडियन नेशनल काग्रेस द्वारा एक भ्रामक पोस्ट इंडियन नेशनल काग्रेस के इस्टाग्राम पेज में जन भावनाओं के विपरीत एक पोस्ट किया गया है। वीडियो में अजय चंद्राकर को भाजपा झंडा फहराते हुए दिखाया जा रहा है, जो कि 22/03/2026 को कुरुद में आयोजित पार्टी के प्रशिक्षण अभियान का है।

Image

वहीं, एफआईआर में आगे जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अजय चंद्राकर को धमतरी में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। यहां पर भाजपा का झंडा नहीं, बल्कि तिरंगा फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस का ये कार्यक्रम शासन के पूरे निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न किया गया।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: वायरल वीडियो को लेकर दावा किया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Ajay Chandrakar Flag Hoisting Video Viral: Hoist BJP Flag on on 8th Independence day in Dhamtari?

शहर की खबरें
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm