Bhupesh Baghel on TS Singhdeo: ‘मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता’ पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सब कुछ ठीक है?

Ads

Bhupesh Baghel on TS Singhdeo: 'मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता' पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सब कुछ ठीक है?

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 11:54 AM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 11:55 AM IST

Nhupesh Baghel on TS Singhdeo: 'मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता' पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सब कुछ ठीक है? / Image: IBC24 CustomizedNhupesh Baghel on TS Singhdeo: 'मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता' पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सब कुछ ठीक है? / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • पीसीसी चीफ की कुर्सी को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान
  • एस सिंहदेव ने चुटकी लेते हुए उन्हें भविष्य का मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं
  • विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एंट्री हुई

रायपुर: Bhupesh Baghel on TS Singhdeo छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। जी हां पीसीसी चीफ की कुर्सी को लेकर कांग्रेस पार्टी में शुरू हुई सियासत थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दअरसल पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को केंद्र की सियासत करने की नसीहत दी तो सिंहदेव ने भी चुटकी लेते हुए दीपक बैज को अगला सीएम बनने के लिए शुभकामनाएं दी है। वहीं, इस सियासी बयानबाजी में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की एंट्री हो गई है। भूपेश बघेल ने मी​डिया से बात करते हुए कहा है कि ‘मैं टीएस सिंहदेव के किसी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता”।

भूपेश बघेल ने कह दी बड़ी बात

Bhupesh Baghel on TS Singhdeo पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं टीएस सिंहदेव के किसी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता। दीपक बैज तीन-साढ़े तीन साल से अध्यक्ष हैं, उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। किसे नेता प्रतिपक्ष बनाना है, किसको पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाना है ये हाई कमान तय करता है। इसलिए मैं इसमें बुद्धि नहीं लगाता।

युवक कांग्रेस चुनाव पर क्या बोले भूपेश?

वहीं, युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पांच साल युवा कांग्रस के हो चुके हैं, अब सदस्यता अभियान के बाद चुनाव कैसे होगा उस पर प्रेस वार्ता है। 1980 के चुनाव में युवा कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। तब से युवा कांग्रस निरंतर काम कर रहा है।

सिंहदेव-बैज के बीच सब कुछ ठीक नहीं

गौरतलब है कि दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में टीएस सिंहदेव ने कहा था कि अगर पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बयान दिया था कि बाबा साहब बड़े नेता हैं, उन्हें दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए। प्रदेश में युवाओं को मौका मिलना चाहिए।

बैज के बयान पर पलटवार करते हुए सिंहदेव ने कहा था कि वे आज भी खुद में युवाओं जैसी ऊर्जा महसूस करते हैं और छत्तीसगढ़ में ही काम करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हर कांग्रेसी की पहली जिम्मेदारी अपने संगठन और क्षेत्र को मजबूत करना है। वहीं, दोनों नेताओं की फोन पर बातचीत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों नेताओं के बीच हालिया बयानों को लेकर चर्चा होती दिख रही है।

वीडियो में टीएस सिंहदेव हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान वे कहते सुनाई दे रहे हैं, “कोई बात नहीं, लगा रहता है। मीडिया वाले मेरे पास बैठे थे तो मैंने भी कहा कि दीपक बैज खूब मेहनत करें, प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें, शुभकामनाएं हैं। अपना काम करते रहना है, कल को क्या होगा किसे पता, मजा लेते रहना चाहिए।”

ये भी पढ़ें

कांग्रेस में पीसीसी चीफ को लेकर विवाद क्यों शुरू हुआ?

विवाद तब शुरू हुआ जब टीएस सिंहदेव ने एक इंटरव्यू में कहा कि यदि पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। इसके बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उन्हें दिल्ली की राजनीति में सक्रिय रहने की सलाह दी।

दीपक बैज के बयान पर टीएस सिंहदेव ने क्या जवाब दिया?

टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे आज भी खुद को युवाओं जैसा ऊर्जावान महसूस करते हैं और छत्तीसगढ़ में रहकर ही काम करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने दीपक बैज को भविष्य का मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं भी दीं।

भूपेश बघेल ने इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया दी?

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वे टीएस सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देते। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष जैसे पदों का फैसला पार्टी हाईकमान करता है।

सिंहदेव और बैज के बीच फोन पर क्या बातचीत हुई?

सामने आए वीडियो में दोनों नेताओं के बीच हालिया बयानों को लेकर चर्चा होती दिखाई दी। बातचीत के दौरान सिंहदेव ने हंसते हुए कहा कि राजनीति में ऐसी बातें होती रहती हैं और सभी को अपना काम करते रहना चाहिए।

युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर भूपेश बघेल ने क्या कहा?

भूपेश बघेल ने कहा कि युवा कांग्रेस का कार्यकाल पूरा हो चुका है और सदस्यता अभियान के बाद संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया तय की जाएगी।