CG Assembly Election 2023 : भाजपा 20 में जीतेगी 14 सीटें, जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दिया बड़ा बयान
CG Assembly Election 2023 : पहले चरण के मतदान के बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान सामने आया है।
CG Assembly Election 2023
रायपुर : CG Assembly Election 2023 : आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान हो रहा है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डाले गए। पहले चरण के मतदान के लिए 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है।
भाजपा 20 में जीतेगी 14 सीट
पहले चरण के मतदान के बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि, पहले चरण के मतदान के बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि, पहले चरण में जिन 20 सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें से बीजेपी कम से कम 14 सीटें जीत रही है…महादेव सट्टेबाजी ऐप (घोटाले) में (छत्तीसगढ़ के सीएम) भूपेश बघेल की 30% हिस्सेदारी है, पीएम मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है। ईडी ने साबित कर दिया है, 508 करोड़ रुपए का पैसों का लेन-देन साफ नजर आ रहा है अब देखना यह होगा की 3 दिसंबर को किसकी बात सच होती हैं।
#WATCH कबीरधाम(छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और बीजेपी प्रत्याशी रमन सिंह ने कहा, “पहले चरण में जिन 20 सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें से बीजेपी कम से कम 14 सीटें जीत रही है…महादेव सट्टेबाजी ऐप (घोटाले) में (छत्तीसगढ़ के सीएम) भूपेश बघेल की 30% हिस्सेदारी है, पीएम मोदी ने… pic.twitter.com/8TUeAP1unl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2023

Facebook


