BJYM Protest Raipur : AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़का भाजयुमो, रायपुर में फूंका राहुल गांधी का पुतला, इस दिन करने वाले है कांग्रेस भवन का घेराव

नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रायपुर के शंकर नगर चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। BJYM ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय के घेराव की भी घोषणा की है।

BJYM Protest Raipur :  AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़का भाजयुमो, रायपुर में फूंका राहुल गांधी का पुतला, इस दिन करने वाले है कांग्रेस भवन का घेराव

BJYM Protest Raipur / Image Source : FILE

Modified Date: February 21, 2026 / 12:03 am IST
Published Date: February 21, 2026 12:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • एआई इम्पैक्ट समिट में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया।
  • रायपुर में BJYM कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर नारेबाजी की।
  • शनिवार को देशभर में कांग्रेस कार्यालयों के घेराव का ऐलान किया गया है।

रायपुर : देश की राजधानी नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रायपुर के शंकर नगर चौक में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चौक में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर नारेबाजी की।

शनिवार को कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी BJYM

इस दौरान राहुल टिकरिहा ने कहा कि कांग्रेस देश को अपमानित करने का काम कर रही है। अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में दर्जनों देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मीडिया वहां मौजूद थी, ऐसे में जानबूझकर कांग्रेस ने देश को बदनाम करने का काम किया है। यही काम राहुल गांधी अपने विदेश दौरों में भी करते हैं। टिकरिहा ने बताया कि इस कड़ी में शनिवार को देशभर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालयों का घेराव करेंगे। रायपुर के कांग्रेस भवन का भी घेराव किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट जारी है। आज यानी शुक्रवार को एआई इम्पैक्ट समिट में कुछ ऐसा हुआ, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में अपनी टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया और पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन भी लिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.