Raipur Criminal Death News: रायपुर के इस गुंडा-बदमाश ने कर ली आत्महत्या या हुआ मर्डर?.. इस हालत में मिली लाश, शुरू हुई जांच..
पुलिस ने दावा किया है कि मृतक आछोली उरला का ही रहने वाला था। उसका नाम थाने में गुंडा-बदमाश के तौर पर दर्ज था।
Body of a notorious criminal found in Raipur
Body of a notorious criminal found in Raipur: रायपुर : शहर के उरला थाना इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। पुलिस ने थानाक्षेत्र के अछोली स्थित दाऊ का बाड़ा से एक शख्स की लाश संदिग्ध हालत में बरामद की है। मृतक की पहचान शंकर दास मानिकपुरी उर्फ चीरा के तौर पर हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि मृतक आछोली उरला का ही रहने वाला था। उसका नाम थाने में गुंडा-बदमाश के तौर पर दर्ज था। चीरा पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे।
Body of a notorious criminal found in Raipur दरअसल सूचना मिली थी कि एक शख्स की लाश फंदे पर लटक रही है। बहरहाल उरला पुलिस ने शंकर दास मानिकपुरी का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पीएम के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पायेगी। इलाके के नामी बदमाश होने की वजह से चर्चा है कि क्या शंकर दास मानिकपुरी ने आत्महत्या की है या फिर किसी तरह की अनहोनी हुई है? इस मामले में पुलिस उसके करीबियों से भी पूछताछ कर सकती है।

Facebook


