Central Zonal Council Meeting In CG: इस दिन आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, सीएम साय ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सौंपी ये अहम जिम्मेदारियां

Central Zonal Council Meeting In CG: सीएम साय ने बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

Central Zonal Council Meeting In CG: इस दिन आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, सीएम साय ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सौंपी ये अहम जिम्मेदारियां

Central Zonal Council Meeting In CG/Image Credit: CG DPR

Modified Date: May 15, 2026 / 08:40 pm IST
Published Date: May 15, 2026 8:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 18-19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक बस्तर में आयोजित होने जा रही है।
  • बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
  • महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

Central Zonal Council Meeting In CG: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में बस्तर में 18-19 मई को आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। यह महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी, जिसमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा परिषद की बैठक में उठाए जाने वाले विभिन्न विषयों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। (Central Zonal Council Meeting In CG) मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सीएम साय ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिए कि आयोजन की तैयारियों में किसी प्रकार की कमी न रहे और सभी व्यवस्थाएं गंभीरता एवं समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्य क्षेत्रीय परिषद के राज्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। (Central Zonal Council Meeting In CG)उन्होंने कहा कि यह परिषद देश की ऐसी क्षेत्रीय परिषद है जहां सदस्य राज्यों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है, जो आपसी सहयोग और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय परिषदें राज्यों तथा केंद्र और राज्यों के बीच विभिन्न विषयों पर संवाद, सहयोग और समन्वय को मजबूत करने का प्रभावी मंच बन चुकी हैं।

प्रदेश के लिए गौरव का विषय है बैठक का आयोजन

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, बस्तर में इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति स्थापना के बाद इस स्तर की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन यह दर्शाता है कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास और नई संभावनाओं को लेकर पूरी तरह संकल्पित है। (Central Zonal Council Meeting In CG) मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन से क्षेत्र में शांति स्थापित हुई है तथा अब बस्तर विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.